Credit Card Rules: इन दो बैंकों ने किया क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव, यूटिलिटी बिल के पेमेंट पर लगेगा सरचार्ज, देखें खबर

Credit Card New Rules

Credit Card Rules: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) और IDFC फर्स्ट बैंक ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। दोनों ही बैंकों ने कुछ सुविधाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी बिल के भुगतान पर सरचार्ज देना होगा। नए नियम 1 मई 2024 से लागू होंगे। इसका प्रभाव यूजर्स को पड़ेगा। उन्हें सीमा के बाहर गैस, बिजली, मोबाइल और इंटरनेट के बिल पेमेंट पर सरचार्ज देना होगा।

इन क्रेडिट कार्ड्स पर लागू नहीं होंगे नए नियम

कुछ क्रेडिट कार्ड्स को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है। इसमें यस बैंक का प्राइवेट क्रेडिट कार्ड शामिल है। वहीं आईडी फर्स्ट बैंक के फर्स्ट प्राइवेट क्रेडिट कार्ड और एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

बैंक लगाएंगे कितना सरचार्ज?

यस बैंक यूटिलिटी बिल पेमेंट की सीमा 15 हजार रुपये तय की है। इससे अधिक राशि होने पर बैंक 1%+ जीएसटी का सरचार्ज लगाएगा। वहीं 20,000 रुपये से अधिक यूटिलिटी बिल का भुगतान करने पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 1%+जीएसटी का सरचार्ज लगाएगा।

इन बैंकों ने भी किया क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

बता दें कि हाल ही कई बैंकों से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। आईसीआईसीआई बैंक ने लाउन्ज एक्सेस के नियमों में बदलाव किया है। वहीं एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट करने पर रिवार्ड्स प्वाइंट न देने का फैसला लिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews