16 जनवरी से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान

एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इंफीनिया कार्ड के लिए रिवार्ड्स प्वाइंट घटाया है। यूजर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
credit card rules

AI Generated Image

एचडीएफसी बैंक को देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक माना जाता है। यह देशभर में हजारों एटीएम और शाखाओं का संचालन करता है। अलग-अलग प्रकार के क्रेडिट कार्ड सेवाएं भी ऑफर करता है। जिसमें से एक “Infinia” क्रेडिट कार्ड है। यदि आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नियमों (Credit Card Rules) में बदलाव किया गया है, जो 16 जनवरी 2026 से लागू होने वाले हैं।

बैंक ने स्मार्ट बाय वाउचर की खरीदारी पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइट्स को 5X से 3X एक करने का फैसला लिया है। इसे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस बदलाव के बाद ऐसे खर्चों पर मिलने वाला संभावित रिवार्ड 16.67% से घटकर लगभग 10% हो जाएगा। हालांकि 150 रुपये के हर खर्चे पर बैंक 5 रिवॉर्ड प्वाइंट अभी भी ऑफर कर रहा है।

1 फरवरी से लागू होंगे ये नियम 

1 फरवरी से इंफीनिया क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट्स को प्रतिमाह अधिकतम पांच बार रिडीम किया जा सकता है। एक स्टेटमेंट साइकिल में अधिकतम 2 लाख रिवार्ड प्वाइंट्स रिडीम करने की सुविधा मिलेगी। फ्लाइट, होटल बुकिंग और एयर माइल्स के लिए रिडेंप्शन प्रतिमाह 1.5 लाख रीवार्ड प्वाइंट्स तक सीमित रहेगी। एप्पल प्रोडक्ट्स और तनिष्क वाउचर की खरीद पर कुल बिल वैल्यू के 70% तक रिवार्ड प्वाइंट्स को रिडिम किया जा सकते हैं। बाकी राशि का भुगतान क्रेडिट कार्ड से करना होगा।

क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले अन्य फीचर्स 

इस क्रेडिट कार्ड से जुड़े अन्य फीचर्स और बेनिफिट्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अनलिमिटेड कंप्लीमेंट्री ग्लोबल गोल्फ लेसन और गेम्स की सुविधा मिलती रहेगी। ट्रैवल बेनिफिट्स में भी कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। पहले 1 साल में कंप्लीमेंट्री क्लब मैरियट मेंबरशिप बैंक ऑफर कर रहा है। वेलकम बेनिफिट के तौर पर 12,500 रीवार्ड प्वाइंट्स भी दिए जाएंगे।

इन नियमों को भी जान लें 

  • रीवार्ड्स प्वाइंट्स फ्यूल ट्रांजेक्शन पर लागू नहीं होंगे। न ही EasyEMI या वॉलेट लोडिंग लेनदेन पर रिवार्ड पॉइंट्स प्रभावी होंगे।
  • यदि कोई डिटेल ट्रांजेक्शन को स्मार्टEMI में बदल जाता है, तो रीवार्ड प्वाइंट्स भी रिवर्स हो जाएंगे।
  • रिवॉर्ड प्वाइंट्स 3 साल तक वैध होंगे।
  • यदि कोई एक साल से अधिक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करता है, तो रिवार्ड प्वाइंट्स अपने आप रद्द कर दिए जाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews