Hindi News

1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, यूजर्स जरूर जान लें

Published:
इंडसइंड बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। नियमों में बदलाव हुआ है। जिसकी जानकारी उपयोगकर्ताओं को होनी चाहिए। आइए इन बदलावों के बारे में जानें- 
1 अप्रैल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, यूजर्स जरूर जान लें

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों (Credit Card Rules) में बड़ा बदलाव किया है। अब स्पेंड क्राइटेरिया के आधार पर डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा मिलेगी। कंप्लीमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज फीचर के लिए खर्च की ट्रैकिंग फाइनेंशियल 26-27 से शुरू होगी। ग्राहक अप्रैल-मई-जून क्वार्टर 1 में कंप्लीमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज का लाभ उठा सकते हैं। कंप्लीमेंट्री एक्सेस क्वार्टर 2 जुलाई-अगस्त-सितंबर से अनलॉक हो जाएगा।

कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस और खर्च क्रेडिट कार्ड के अलग-अलग प्रकार पर निर्भर करेगा। जुलाई 2026 से सितंबर 2026 की सीमाएं कंप्लीमेंट्री लॉन्च एक्सेस के लिए पात्र होने के लिए अप्रैल 2026 से जून 2026 की तिमाही में कम से कम निर्धारित खर्च करना होगा। नए जारी क्रेडिट कार्ड के मामले में पिछले तिमाही के न्यूनतम खर्च के लिए अगली तिमाही से लिए पात्र माना जाएगा।

तीन कैलेंडर महीने में अपने बिल दिए गए ट्रांजैक्शन नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप से चेक किया जा सकता है। यदि पिछली तिमाही में खर्च पूरा नहीं होता है, तो फ्री डोमेस्टिक लाउंज की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

इन क्रेडिट कार्ड के लिए 50 हजार रुपये का खर्च जरूरी 

इंडल्ज क्रेडिट कार्ड के लिए प्रत्येक तिमाही 50, 000 रुपये का खर्च करना होगा। इसके लिए प्रति तिमाही 6 कंप्लीमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज की सुविधा मिलेगी। 50,000 रुपये प्रति तिमाही खर्च करने पर सॉलिटेयर क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 4 और क्रेस्ट क्रेडिट कार्ड वालों को 2 कंप्लीमेंट्री लाउंज की सुविधा दी जाएगी।

इन क्रेडिट कार्ड के लिए डेढ़ लाख का खर्च जरूरी

1 लाख 50 हजार रुपये प्रति तिमाही खर्च करने पर लेगसी और पिनेकल क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1-1 फ्री में डोमेस्टिक लाउंज की सुविधा मिलेगी। सेलेस्टा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को अनलिमिटेड कंप्लीमेंट्री डॉमेस्टिक लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगा।

Lounge-Terms-and-Conditions

डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियम 

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। पीएनबी रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए रेलवे और एयरपोर्ट कंप्लीमेंट्री डॉमेस्टिक लाउंज एक्सेस की सुविधा नहीं मिलेगी। पी एंड एसबी प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए भी यह सुविधा बंद हो जाएगी। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews