क्रूड ऑयल में भारी उछाल, 79 डॉलर तक पहुंचा भाव, MP समेत कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

क्रूड ऑयल में भारी उछाल, 79 डॉलर तक पहुंचा भाव, MP समेत कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल के भाव में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 2.55 फीसदी की वृद्धि के साथ 78.47 डॉलर प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड में 2.87 फीसदी का इजाफा हुआ है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के भाव में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि मध्यप्रदेश में ईंधन पर लगने वाले VAT में कटौती की संभावना जताई जा रही है। एमपी समेत देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। 8 जून यानि आज राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और केरल में आज फ्यूल के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और गोवा में ईधन के भाव में तेजी हुई है।

यहाँ नहीं हुआ कोई बदलाव

एमपी के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव हुआ है। राजधानी भोपाल समेत बुरहानपुर, छतरपुर, दतिया, गुना, खंडवा, नरसिंहपुर, पन्ना, राजगढ़, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में आज ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रूपये प्रति लीटर है, वहीं यहाँ डीजल की कीमत 96.12 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है।

एमपी के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अनूपपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, देवास, ग्वालियर, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर और उज्जैन में आज पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। ग्वालियर में 0.46 रुपये, बड़वानी में 0.76 रुपये, अनूपपुर में 0.70 रुपये और इंदौर में 0.16 रुपये की वृद्धि पेट्रोल में हुई है। महाकाल की नगरी उज्जैन में पेट्रोल की कीमत में 0.33 रुपये और डीजल में 0.29 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

इन जिलों में सस्ता हुआ ईंधन

बैतूल में 1.06 रुपये, धार में 0.74 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, शहडोल में 0.30 रुपये और विदिशा में 0.36 रुपये की गिरावट पेट्रोल में हुई है। इन शहरों में डीजल भी सस्ता हुआ है। इसके अलावा शिवपुरी, शहडोल, नीमच, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, हरदा और दमोह में ईंधन सस्ता हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews