क्रूड ऑयल में गिरावट, MP में आया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, आज इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें

Petrol Diesel Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। हालांकि शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड में 3.29 फ़ीसदी की गिरावट देखी गई है। इसी के साथ इसकी कीमत 91.46 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। डब्लूटीआई 4 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 85.55 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर पहुंच चुका है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में खास बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है।

यह भी पढ़े…युवाओं को मिलेगा लाभ, लाखों पदों पर होगी भर्ती, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश, MPPSC-MPESB को भेजा जाए प्रस्ताव

पेट्रोल और डीजल दोनों की की कीमतों में औसतन 0.08 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। सीधी में पेट्रोल की कीमतों में 0.64 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखा गया है। उमरिया, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, खंडवा, झाबुआ, देवास, छिंदवाड़ा में भी आज  पेट्रोल की कीमतों में कुछ पैसों का इजाफा हुआ है। आगर मालवा, भिंड, दमोह, दतिया, धार, डिंडौरी, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, मंदसौर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े…UMA ऐप से जानें महाकाल लोक की मूर्तियों की कहानी, क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी

अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, खंडवा, पन्ना, सतना, शहडोल, शिवपुरी, सीधी और उमरिया  में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास है। डीजल की कीमत 94.79 रुपये प्रति लीटर है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अनुपुर, रीवा और श्योपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews