इन 3 बैंकों के ग्राहकों की हुई चांदी, FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, नए रेट का हुआ ऐलान

इन 3 बैंकों के ग्राहकों की हुई चांदी, FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, नए रेट का हुआ ऐलान

FD Interest Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद एक तरफ जहां लोन महंगा हो गया है। वही दूसरी तरफ कई बैंक एफडी पर ब्याज को बढ़ाने में लगे हैं। हाल ही में कई बैंकों ने इंटरेस्ट रेट को बढ़ाया है और अब कुछ और बैंक भी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी समेत कई बैंकों ग्राहकों को राहत देते हुए के ब्याज में वृद्धि कर दी है। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से।

कोटक महिंदा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक ने एक हफ्ते में दूसरी बार एफडी के ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक में दो करोड़ रुपए से कम वाली एफडी पर को इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। नई दरें आज से ही लागू हो चुकी हैं। अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दर भी अलग तय की गई है। 6 महीने से 10 साल की अवधि के लिए 5.75% है। वृष्ट नागरिकों को 7% से ऊपर का ब्याज मिल रहा है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी साथ सेविंग अकाउंट और फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। बैंक ने 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। ग्राहकों को 7.50 फीसदी की जगह 7.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी के ब्याज दर 8.5 कर दिए गए हैं।

एसबीआई ने भी किया बदलाव

एक तरफ जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर दरों में वृद्धि की है। वहीं दूसरी तरफ एफडी के ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर के बैंक ने ग्राहकों को राहत भी दी है। 13 दिसंबर 2022 से नई दरें लागू हो चुकी है। 25 से लेकर 65 बेसिस पॉइंट की वृद्धि हुई है। सीनियर सिटीजन के लिए एसबीआई ने 10 साल की अवधि वाली एफडी पर 3.5% से लेकर 7.25% तक बयाज देने का ऐलान कर दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews