ग्राहकों को मिलेगी राहत, बैंक के नियमों में होगा सुधार, केन्द्रीय वित्तमंत्री ने दिए निर्देश, यहाँ जानें

Budget 2021 LIVE

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बैंकों को ग्राहकों के अनुकूल बनाने के लिए केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने खास निर्देश जारी किये हैं। यदि आपका भी एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई या किसी भी अन्य बैंक (Bank) में अकाउंट है तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। वित्तमंत्री ने बैंकों को अपने सिस्टम को सिम्पल बनाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही लोन की प्रक्रिया भी ग्राहकों के अनुकूल करने की बात कही है। ताकि बैंक से ज्यादा-से-ज्यादा लोग जुड़ सकें। वित्त मंत्री के मुताबिक बैंक को लोन के सिस्टम को सिम्पल बनाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। हाल ही में उद्योग  प्रतिनिधियों और वित्त मंत्री के साथ आयोजित हुई बैठक ने बैंकों के सिस्टम को लेकर यह बात कही है। उनके मुताबिक बैंक को ग्राहकों को लेन-दें के मानकों को हेल्दी रखना चाहिए।

यह भी पढ़े…IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कीजिये तीर्थ स्थलों की यात्रा, यहां देखें टूर शेड्यूल

बैंकों के सिस्टम में सुधार आने से ग्राहकों को लाभ मिलेगा। वित्तमंत्री के कहा की बैंकों को जितना हो सके उतना अनुकूल बनने से जरूरत है। उन्होनें यह भी कहा की बैंकों को अपने ग्राहकों के सुविधा का ख्याल रखने की जरूरत है। साथ ही बैंकिंग को ग्रहों के अनुकुल बनाने की जरूर है। वहीं दूसरी तरफ कई बैंक डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। एसबीआई समेत कई ऐसे बैंक हैं जिन्होनें हाल ही में स्मार्टफोन पर बैंक के अपडेट की सुविधा शुरू की है। वहीं रिजर्व बैंक को इंडिया भी इस मामले ऐक्टिव करता है और अक्सर ग्राहकों की सुविधा के लियव अपडेट करना रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews