
Aadhaar Card Update: यदि अपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक बार फिर सरकार ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। इस की जानकारी UIDAI ने 12 मार्च मंगलवार को दी है। यूजर्स अब 14 जून 2024 तक आधार से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड कर पाएंगे और इसे अपडेट कर पाएंगे।
फ्री में उपलब्ध होगी ये सुविधाएं
UIDAI ने बताया कि फ्री में आधार से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध होगी। उपभोक्ता “My Aadhaar Portal” पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठाया सकते हैं। सरकार ने यूजर्स को आइडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपलोड करने की सलाह दी है। ग्राहकों को बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत पड़ेगी।
करोड़ों यूजर्स को होगा लाभ
बता दें कि इससे पहले मुफ़्त में फ्री आधार अपडेट की सुविधा का लाभ उठाने की डेडलाइन 15 मार्च 2024 थी। डेडलाइन खत्म होने के 3 दिन पहले सरकार ने नई तारीख घोषित के दी है। इस फैसले से करोड़ों उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
ऐसे अपडेट करें अपना आधार
- आधार को अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट “uidai.gov.in” पर जाएं।
- “Mera Aadhaar” के टैब में जाकर अपडेट सेवाओं के विकल्प को चुनें।
- लॉग इन करें। आधार नंबर को दर्ज करें।
- अब एक ओटीपी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जाएगा, इसे दर्ज करें।
- Document Update के ऑप्शन को चुनें।
- सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें। डिटेल्स को वेरफाइ करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें। अपडेट की प्रक्रिया को स्वीकार करें।
- 14 डिजिट का URN नंबर क्रीऐट होगा। इसके जरिए आप अपडेट की प्रक्रिया को ट्रैक कर पाएंगे।

