डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव, NPCI ने किया ऐलान, 1 अप्रैल से होंगे लागू, यूजर्स को मिलेगी कई सुविधाएं

रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड यूजर्स को नए फीचर्स का लाभ मिलेगा। इसमें लाउंज एक्सेस, गोल्फ प्रोग्राम, ओटीटी मेंबरशिप इत्यादि शामिल हैं। एनपीसीआई ने इसकी घोषणा की है।
Debit Card new rules

AI Generated Image

रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (एनपीसीआई) ने इस डेबिट कार्ड के नियमों में (Debit Card New Rules) बदलाव किया है। यूजर्स के लिए नए फीचर्स और और सेवाएं का ऐलान किया है। इस संबंध में एनपीसीआई ने पिछले महीने सर्कुलर भी जारी किया था।

नए नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। इस सुविधाओं को मॉडर्न जीवनशैली की जरूरत को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। इसमें स्पा प्रोग्राम, जिम सेशन, रेलवे और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, फिटनेस, मनोरंजन से संबंधित कई सुविधाएं शामिल हैं।

यूजर्स कैसे उठा पाएंगे लाभ?

रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड से संबंधित बैंक के संपूर्ण पोर्टफोलियो पर यह नियम लागू होगा।  हालांकि कार्ड होल्डर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। वे ऑफिशियल वेबसाइट www.rupay.co.in पर जाकर लॉग इन करके सुविधाओं को रिडीम कर सकते हैं।

कार्डहोल्डर्स को मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

  • नए नियमों के तहत तिमाही में एक डोमेस्टिक कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज विजिट मिलेगी। वहीं एक तिमाही में दो इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी।
  • हर तिमाही में एक फ्री जिम मेंबरशिप की सुविधा प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता 90 दिनों के होमवर्क आउट और 30 दिनों के ऑनलाइन सेशन में से किसी भी सेवा का चुनाव कर सकते हैं।
  • डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को 10 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवरेज भी मिलेगा। हालांकि दुर्घटना से 30 दिन पहले काम से कम ट्रांजेक्शन होना चाहिए।
  • यूजर्स को एक तिमाही में एक फ्री सपा सेशन मिलेगा।
  • इसके अलावा कार्डहोल्डर्स को फ्री कैब सर्विस कूपन, अमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार, सोनीलिव पर 1 साल की फ्री मेंबरशिप, एक फ्री हेल्थ चेक-अप और गोल्फ प्रोग्राम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews