Hindi News

1 अप्रैल से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, इन 2 सरकारी बैंकों ने किया ऐलान, नहीं मिलेगी ये सेवा

Published:
पब्लिक सेक्टर के दो बैंकों ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। जिसकी जानकारी यूजर्स को होनी चाहिए। नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे।
1 अप्रैल से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, इन 2 सरकारी बैंकों ने किया ऐलान, नहीं मिलेगी ये सेवा

AI Generated Image

पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक दोनों ही पब्लिक सेक्टर के मुख्य बैंकों की गिनती में शामिल है। दोनों ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (Debit Card Rules) में बड़ा बदलाव किया है। इससे संबंधित जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है। पीएनबी और पीएनबी के सभी प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर अब उपयोगकर्ताओं फ्री कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस की सुविधा नहीं मिलेगी।

यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। अब फ्री में इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज के साथ-साथ रेलवे लाउंज की सुविधा भी ग्राहकों को नहीं मिलेगी। पीएनबी ने रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव किया है, जो 15 अप्रैल से लागू होंगे। जबकि पीएसबी अन्य किसी भी डेबिट कार्ड में कोई बदलाव नहीं किया है।

यहाँ देखें पीएनबी का नोटिस

वर्तमान में क्या हैं नियम?

वर्तमान में पीएनबी अपने रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर एक कंप्लीमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा देता है। साल में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा मिलती है।

पीएसबी वर्तमान मे एक कंप्लीमेंट्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा प्रत्येक कैलेंडर ईयर में ऑफर करता है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा पिछली तिमाही में 5000 रुपये तक की खर्चे पर मिलती है। हालांकि POS और ईकॉम ट्रांजेक्शन पर एक कंप्लीमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज की सुविधा प्रत्येक तिमाही बैंक ऑफर करता है।

15 अप्रैल से लागू होंगे पीएनबी डेबिट कार्ड के ये नियम

15 अप्रैल से फिर पीएनबी सिलेक्ट डेबिट कार्ड पर डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा अब खर्चों पर निर्भर करेगी। पीओएस/ ईकॉम में न्यूनतम खर्च 5,000 रुपये प्रत्येक तिमाही जरूरी होगा। इसके बाद ही उपयोगकर्ताओं को कंप्लीमेंट्री डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लौनक की सुविधा अगले तिमाही में मिलेगी। यदि कोई व्यक्ति 1 जनवरी 2026 से लेकर 31 मार्च 2026 तक 5,000 रुपये तक का खर्च करता है, तो उसे 15 अप्रैल से लेकर 14 जुलाई 2026 तक डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लॉन्च एक्सेस की सुविधा मिलेगी।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews