1 सितंबर से लागू होंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, बंद होगी यह सर्विस 

Axis बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े नियम बदले हैं। EDGE रीवार्ड प्रोग्राम की सुविधा बंद होने वाली है। बीमा कवर पात्रता में भी बदलाव हुआ है, जो 1 सितंबर से लागू होंगे। 
Debit Card new rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक में एक बार फिर डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियमों (Axis Bank Debit Card Rules) का ऐलान किया है, जो 1 सितंबर से लागू होने वाले है। लाउंज प्रोग्राम, डायनेमिक करंसी कन्वर्जन ट्रांजेक्शन मार्क-अप फीस, EDGE रिवार्ड  प्रोग्राम और इंश्योरेंस पात्रता मानदंडों में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड के लिए ज्वानिंग फीस और BookMyShow ऑफर्स में भी संशोधन किया गया है।

एक्सिस बैंक डिलाइट, एक्सिस बैंक बरगंडी, प्रायोरिटी और प्रेस्टीज डेबिट कार्ड कई कार्डों के नए नियम लागू होंगे। बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब डेबिट कार्ड के लिए डायनेमिक करंसी कन्वर्जन ट्रांजेक्शन पर 3.5% मार्क अप फीस का भुगतान करना होगा। इंडियन करेंसी में होने वाले इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन और ऐसे मर्चेन्ट जो भारत में स्थित लेकिन दूसरे देश से पंजीकृत हैं, उनपर लागू होंगे।

बंद होगी यह सर्विस 

ग्राहकों को 1 सितंबर से EDGE रीवार्ड प्रोग्राम की सुविधा अब नहीं मिलेगी। हालांकि मौजूदा जमा एज रिवार्ड प्वाइंट्स पर बैंक द्वारा बताए गए रिडेंप्शन समय और प्रोग्राम की शर्तों के अनुसार रिडेम्पशन किया जा सकता है। लागू होने की तारीख के बाद MCC पर आधारीय मौजूदा छूट और लाभ नियम लागू नहीं रहेंगे।

इन डेबिट कार्ड के लिए बुक माय शो प्रोग्राम में बदलाव

एक्सिस बैंक वैल्यू+, एक्सिस बैंक बरगंडी और डिलाइट डेबिट कार्ड के लिए बुक माय शो ऑफर ऑफर में बदलाव किए गए हैं। 1 सितंबर से इस सुविधा का लाभ खर्च पर आधारित होगा। पिछले तीन कैलेंडर महीने में 10,000 रुपये तक का खर्च करना पड़ेगा। नए कार्ड पर न्यूनतम खर्च मानदंडों पर छूट मिलेगी। 1 अक्टूबर से यूपीआई ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, वॉलेट रीलोड और कैश विड्रोल को न्यूनतम खर्च में शामिल नहीं किया जाएगा।

इंश्योरेंस कवर और लाउंज प्रोग्राम से जुड़े नियम बदले 

बरगंडी, प्रेस्टीज समेत कई डेबिट कार्ड के लिए लाउंज प्रोग्राम की सुविधा भी खर्च पर आधारित होगी। पिछले तीन कैलेंडर महीने में कम से कम 10,000 रुपये तक का खर्च करने पर कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी। नए डेबिट कार्ड पर छूट भी दी जाएगी।

डेबिट कार्ड के लिए बीमा कवरेज कर पाने के लिए कस्टमर को इंश्योरेंस इवेंट की तारीख से 90 दिन पहले कम से कम एक ऐसा डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन करना  पड़ता है, जो योग्य है। लेकिन अब नए नियमों के तहत इस सुविधा का लाभ पाने के लिए कस्टमर को इंश्योरेंस इवेंट की तारीख से 30 दिन पहले कम से कम एक योग्य डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews