इस प्राइवेट बैंक ने बदले डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, DCC शुल्क में वृद्धि, 1 अगस्त से होंगे लागू

कोटक महिंद्रा बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियमों की घोषणा की है। डीसीसी शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है। जिसका असर उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा। आइए इन बदलावों को जानें- 
Debit Card new rules

AI Generated Image

कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (Debit Card Rules) में बदलाव हुआ है। जिसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है। डायनेमिक करेंसी कंवर्जन शुल्क में वृद्धि की गई है। यह बदलाव 1 अगस्त 2026 से लागू होने वाला है।

नए नियमों के तहत अब डीसीसी शुल्क (DCC Fees) ट्रांजेक्शन राशि का 3.5% के साथ जीएसटी होगा। वर्तमान में फीस 1% है। साथ में जीएसटी का भुगतान भी करना पड़ता है। यह इंटरनेशनल मर्चेंट के साथ-साथ किए गए ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। भारत के अंदर शुरू किए गए लेकिन विदेशी मर्चेंट द्वारा प्रोसेस किए गए लेनदेन भी इसमें शामिल किए गए हैं।

बैंक ने ग्राहकों को दी ये सलाह 

बैंक ने कहा कि, “ग्राहक चार्ज से बचने के लिए मर्चेंट की लोकल करंसी में ट्रांजेक्शन करना चुन सकते हैं, जहां भी ऐसा विकल्प उपलब्ध है। डीसीसी मार्क-अप फीस अभी एटीएम पीओएस या इन-स्टोर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर लागू होती है।”

क्या है डीसीसी फीस?

डीसीसी फीस अतिरिक्त शुल्क या लागत है, जो बैंक तब वसूलते हैं जब विदेश में ग्राहक अपने भारतीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं और व्यापारी उन्हें स्थानीय मुद्रा की बजाय भारतीय रुपये में भुगतान करने का ऑप्शन देते हैं। बता दें कि इससे पहले 21 जून 2026 को प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक बैंक ने डीसीसी शुल्क में वृद्धि ऐलान किया था। फीस 1% से बढ़कर 3.5% हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews