प्राइवेट बैंक की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड के नियम, महंगी होंगी ये सेवाएं

कोटक महिंद्रा बैंक ने डेबिट कार्ड से जुड़े शुल्क में बदलाव किया है। ईसीएस/एनएसीएच लेनदेन दूसरी बार फेल होने पर ज्यादा चार्ज लगेगा। कई सेवाओं के शुल्क में भी संशोधन किया गया है। 
Debit card and current account rules

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक डेबिट कार्ड समेत सेवाओं के शुल्क (Debit Card Rules) में बदलाव किया है। नए नियम 1 अप्रैल 2026 लागू होने वाले हैं। इस सूची में ईसीएस/एनएसीएच ट्रांजैक्शन फेलियर फीस, डेबिट कार्ड एनुअल और इश्यूएंस फीस और मंथली कैश ट्रांजैक्शन फीस  शामिल हैं। इसके अलावा थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन फीस को भी शुरू किया गया है। ग्राहकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

 हर महीने 25,000 रुपये फ्री लिमिट थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन पर मिलेगी। फ्री लिमिट से ज्यादा रकम के लिए हर 1,000 रुपये पर 5 रुपये शुल्क देना होगा। हर ट्रांजेक्शन पर न्यूनतम फीस 150 रुपये लगेगी। थर्ड पार्टी क्रश ट्रांजैक्शन का मतलब है अकाउंट होल्डर के अलावा किसी अन्य द्वारा कैश जमा करना या निकालना।

जो ग्राहक अपने प्रोग्राम (प्रिवी/प्रिवी प्लस/ नियॉन/ प्लेटिनम/मैक्सिमा/ब्लैक या सॉलिटेयर) के तहत रिलेशनशिप वैल्यू क्राइटेरिया में नहीं आते हैं, उनके लिए नए शुल्क लागू किए गए हैं। हर महीने ज्यादा से ज्यादा तीन कैश ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी। हर महीने एक लाख रुपये कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू करने की अनुमति होगी। रिलेशनशिप वैल्यू से जुड़ी कोई भी फीस आरवी डेफिनेशन के आधार पर कैलकुलेट की जाएगी।

इन ट्रांजेक्शन के लिए फीस बढ़ी 

ईसीएस/एनएसीएच लेनदेन फेल होने पर पहले ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये प्रति इंस्टेंस शुल्क लगेगा। वहीं दूसरे ट्रांजेक्शन  या इसके बाद वाले ट्रांजेक्शन के लिए 550 रुपये प्रति इंस्टेंस फीस का भुगतान करना होगा। इससे पहले ट्रांजेक्शन फेल होने पर 500 रुपये का भुगतान करना होता था। यह नियम सेविंग्स और सैलरी अकाउंट दोनों पर लागू होगा।

डेबिट कार्ड के लिए शुल्क

डेबिट कार्ड जारी करने और एनुअल फीस में बढ़ोत्तरी की गई है। एव्रीडे डेबिट कार्ड के लिए अब ग्राहकों को 300 रुपये इश्यूएंस फीस और एनुअल फीस हर साल देना होगा। पहले शुल्क 259 रुपये था। कोटक संकल्प/सन्मान सेविंग्स अकाउंट/ सन्मान अकाउंट (बीएसएस माइक्रोफाइनेंस के लिए) के साथ जारी किए गए पे मोर शॉप डेबिट कार्ड के लिए पहले साल में कोई इश्यूएंस फीस और एनुअल फीस नहीं लगेगी। इसके बाद के लिए फीस 199 रुपये से बढ़कर 285 रुपये हो चुका है। पे शॉप मोर डेबिट कार्ड के लिए इश्यूएंस/एनुअल फीस को 259 रुपये से बढ़ाकर 285 रूपये कर दिया गया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews