यदि आपका अकाउंट प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बैंक में डेबिट कार्ड से जुड़े नियमों (Bandhan Bank Debit Card Rules) में बड़ा बदलाव किया है। इसकी जानकारी एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है। 5 अगस्त से डेबिट कार्ड के लिए नई रोजाना ट्रांजैक्शन लिमिट लागू होने वाली है।
बैंक ने स्पष्ट किया है कि नए नियम ATM से निकालने, प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल पर खरीदने और ऑनलाइन ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्ड पर लागू होंगे। यह बदलाव डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल सभी प्रकार की लेनदेन पर लागू होगा। लिमिट से ज्यादा कोई लेनदेन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
ATM से रोजाना कितने कैश निकाल पाएंगे?
बंधन बैंक ने डेली कैश विड्रोल लिमिट में लिमिट को घटाने का फैसला लिया है। अब मास्टर प्लेटटिनम डेबिट कार्ड यूजर्स हर दिन किसी भी एटीएम से 50,000 रुपये तक की राशि निकाल पाएंगे। इससे पहले यह लिमिट 2 लाख रुपये थी। रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के लिए डेली कैश विड्रोल लिमिट को भी 2 लाख रुपये से घटकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। जबकि विजा प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के लिए यह लिमिट 1 लाख रुपये से घटकर 50,000 रुपये प्रतिदिन करने का ऐलान बैंक ने किया है।
POS और ई-कॉमर्स के लिए नियम
पीओएस या ई-कॉमर्स पर डेली परचेज लिमिट में भी कटौती की गई है। वर्तमान में मास्टर प्लेटटिनम डेबिट कार्ड और रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड यूजर्स 6 लाख रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं, जिसे अब घटाकर 3 लाख रुपये कर दिया गया है। विजा प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के लिए डेली परचेज लिमिट को 4 लाख रुपये से घटाकर 3 लाख रुपये करने का फैसला बैंक ने लिया। डेली ट्रांजैक्शन लिमिट को इंटरनेट बैंकिंग या mBandhan 2.0 ऐप पर ग्राहक देख सकते हैं।
यहाँ देखें बैंक का नोटिफिकेशन





