Bank Holiday : फटाफट निपटा लीजिए जरूरी काम, आज 27 नवंबर से 19 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

bank holiday in oct nov 2023

Bank Holiday In December 2022 : बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें, क्योंकि आज 27 नवंबर रविवार से 19 दिसंबर (December Bank Holiday 2022) के बीच 7 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन छुट्टियों में हर रविवार और हर दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों के साथ अन्य छुट्टियां भी शामिल है।

राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।

आरबीआई जारी करता है  लिस्ट

बता दे कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है।

December Bank Holiday 2022

  • 3 दिसंबर- शनिवार- सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद।
  • 4 दिसंबर- रविवार- बैंक बंद- पूरे देश में।
  • 10 दिसंबर- शनिवार- दूसरा शनिवार-पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
  • 12 दिसंबर- सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद।
  • 18 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
  • 19 दिसंबर- सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews