Bank Holiday 2022 : जल्द निपटा लें जरूरी काम, 11 से 31 दिसंबर के बीच 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

bank holiday 2025

Bank Holiday In December 2022 : बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए, क्योंकि आज 11 दिसंबर (December Bank Holiday 2022) से 31 दिसंबर के बीच कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है, इससे आपके बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।

इन छुट्टियों में हर रविवार और हर दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों के अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस और 29 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।

December Bank Holiday 2022

  • 11 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
  • 12 दिसंबर- सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद।
  • 18 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
  • 19 दिसंबर- सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद।
  • 24 दिसंबर- शनिवार- क्रिसमम और चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद।
  • 25 दिसंबर- रविवार- अवकाश- पूरे देश में बैंक बंद।
  • 26 दिसंबर- सोमवार- क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद ।
  • 29 दिसंबर- गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद ।
  • 30 दिसंबर- शुक्रवार- यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद ।
  • 31 दिसंबर- शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews