Banks holiday in December 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 13 से 30 दिसंबर के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। इस छुट्टियों में दूसरे शनिवार रविवार के अलावा फेस्टिवल के चलते बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। लगातार छुट्टियों के चलते कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है, हालंकि ऑनलाइन सेवाएं सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के काम प्रभावित हो सकते है।
इन बैंकिंग सेवाओं का कर सकते है इस्तेमाल
- बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
- UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
जानिए दिसंबर 2023 में कब कब बंद रहेंगे बैंक
- 13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 14 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 17 दिसंबर 2023 : इस दिन रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 23 दिसंबर 2023 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 24 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलेब्रेशन के चलते मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते नागलैंड में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

