भारत में मिलेगा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा, RBI ने शुरू किया खास अभियान, बैंकों को दी ये सलाह

rbi action

Digital Payment In India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) लगातार भारत में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। केन्द्रीय ने इस संबंध में एक नई योजना भी लॉन्च की है। जिसका नाम “हर पेमेंट डिजिटल (Har Payment Digital)” रखा गया है। साथ ही बैंकों और NBFC को डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने की सलाह भी दी गई है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सोमवार यानि आज अपने इस खास अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत देश हर व्यक्ति को डिजिटल पेमेंट के लिए जागरूक किया जाएगा।

हर पेमेंट डिजिटल के बारे में

“डिजिटल पेमेंट अपनाओ, औरों को भी सिखाओ” के थीम के साथ 6 मार्च से यह अभियान शुरू होगा। जिसका समापन 12 मार्च 2023 को हो जाएगा। आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट के होने वाले फ़ायदों पर भी प्रकार डाला है। जिसमें सुरक्षा, स्पीड और सुविधा शामिल है। साथ ही कहा की डिजिटल भुगतान को मौजूदा अवसंरचना के जरिए उपलबढ़ाऊर सुलभ बना दिया है।

इस कार्यक्रमों की भी हुई घोषणा

इसके अलावा सेंट्रल बैंक आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर “75 डिजिटल गाँव” कार्यक्रम को शुरू करने की घोषणा भी कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत भुगतान प्रणाली ऑपरेटर्स देश भर के 75 गांवों को अपनाया जाएगा और उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए सक्षम भी बनाया जाएगा। इतना ही नहीं केन्द्रीय बैंक ने यह घोषणा भी कर दी है कि DPAW 2023 के दौरान आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

बैंकों और NBFC को दी ये सलाह

आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट को लेकर बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों से अपील भी है। हर पेमेंट डिजिटल अभियान की शुरुआत करते हुए गवर्नर ने सभी हितधारकों को को डिजिटल पेमेंट अपनाने और दूसरों को भी डिजिटल पेमेंट भुगतान का उपयोग करने के लाभ के बारे में सिखाने के लिए अपील की है। जिसमें बैंक, गैर-बैंक, डिजिटल भुगतान यूजर्स, और भुगतान प्रणाली ऑपरेटर्स भी शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews