इस दिवाली म्यूचुअल फंड में लगाएं अपना पैसा, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, 1000 रुपये से निवेश शुरू

Diwali Investment Tips

Diwali Investment Tips: धनतेरस और दिवाली को निवेश के लिए शुभ अवसर माना जाता है।  म्यूचुअल फंड निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प भी होता है। हालांकि इसमें रिस्क होता है, लेकिन रिटर्न काफी तगड़ा होता है। आप 1000 रुपये से फंड की शुरुआत कर सकते हैं। Mutual Fund सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के साथ हैं। इसमें समय-समय पर निवेश करना होता है। हर महीने 1000 रुपये के निवेश से भी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। एसआईपी में निवेश करने से पहले स्कीम के परफॉरमेंस की जांच जरूर करें। रिस्क को समझ होना भी जरूरी है। यहाँ कुछ ऐसे म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताया गया है, जो जिसमें 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं-

आईसीआईसीआई प्रूडेन्शियल टेक्नोलॉजी डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ

यह एक इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है, जिसमें 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें हाई रिस्क होता है। लेकिन पीपीएफ, बैंक एफडी और सेविंग अकाउंट से काफी ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। इस स्कीम के तहत AUM का बड़ा शेयर बेंचमार्क इंडेक्स के स्टॉक्स में इंवेसटेड होता है।

आदित्य बिरला सन लाइफ डिजिटल इंडिया फंड डायरेक्ट-ग्रोथ

यह आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड द्वारा संचालित इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है। फंड का उद्देश्य टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी पर निर्भर कंपनियों पर केंद्रित इनकम जनरेट करने के जरिए पूंजी वृद्धि करना है। यह स्कीम स्टॉक चुने के लिए बॉटम-अप दृष्टिकोण अपनाएगी। इसमें भी बहुत हाई रिक्त होता है। तीन साल में 23.91% रिटर्न भी दे सकता है।

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ

यह भी एक इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है। इसमें स्मॉल कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट में निवेश करके लॉंग टर्म कैपिटल एप्रीसिएशन जनरेट किया जा सकता है। इसका पिछला रिटर्न तीन साल में 43.92% रहा।

आईसीआईसीआई प्रूडेन्शियल इक्विटी और डेब्ट फंड डायरेक्ट-ग्रोथ

इस हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम में भी 1000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। स्कीम का उद्देश्य लॉंग टर्म एप्रीसिएशन और करेंट इनकम इक्विटी के पोर्टफोलियो में निवेश करके जनरेट करना है। रिटर्न 3 साल में इसका एनुअलाइज्ड रिटर्न 20.37% रहा।

आईसीआईसीआई प्रूडेन्शियल रिटायरमेंट फंड हाइब्रिड एग्रेसिव प्लान डायरेक्ट-ग्रोथ

यह एक सोल्यूशन ऑरिएन्टेड म्यूचुअल फंड स्कीम है। यह इक्विटी औ इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटी में निवेश करके कैपिटल एप्रीसिएशन जनरेट करता है। स्कीम गोल्ड/ईटीएफ/ और डेब्ट इत्यादि में भी निवेश करता है। इसका पिछला ऐब्सल्यूट रिटर्न 3 साल में 22.34% और एनुअलाइज्ड रिटर्न 13.52% रहा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews