दिवाली पर एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर मार्केट, इन 5 शेयरों में लगा सकते हैं दांव, मिल सकता है अच्छा रिटर्न, देखें लिस्ट

adani group shares news

Diwali Investment Tips: 12 नवंबर दिवाली के दिन सिर्फ एक घंटे के लिए शेयर बाजार खुलेगा। इस अवधि को मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। रविवार को शाम 6:15 बजे से 7 बजे तक शेयर बाजार खुलेगा। इस दौरान कुछ शेयरों में निवेश करके आप अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानें एक्स्पर्ट्स की राय के अनुसार इस दिवाली में किन-किन शेयरों में दांव लगा कर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

Marico का स्टॉक

यह एक भारतीय मल्टीनेशनल कंज्यूमर गुड्ज़ कंपनी है। इसके प्रति शेयर का टारगेट 645 रुपये है। इसे खरीदने की सलाह स्टॉक ब्रॉकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदने की सलाह दी है। धनतेरस के दिन शेयर का भाव 520 रुपये रहा। अगले साल तक यह निवेशकों को करीब 24% रिटर्न प्रति शेयर दे सकता है।

कोटक बैंक

कोटक बैंक में निवेश करके भी पोर्टफोलियो को बेहतर बनाया जा सकता है। कोटक बैंक YOY ग्रोथ करीब 43% ग्रोथ बढ़ी है, बैंक की कोर इनकम में करीब 20% की वृद्धि हुई है। इसकी लोन ग्रोथ YOY में 12% और QoQ में 4% की बढ़ोत्तरी हुई है।   कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार इसके एसेट में लगातार सुधार देखा जा रहा है। इसके अलावा अन्य बैंकों की तुलना में इसकी स्थिति अच्छी है।

डालमिया भारत

इस सीमेंट कंपनी ने निवेश करने की सलाह कोटक सिक्योरिटीज से दी है। कंपनी ने वॉल्यूम में लगातार ग्रोथ देखा जा रहा है। ब्रॉकरेज के मुताबिक वित्तवर्ष 2026 तक इसका ग्रोथ प्रोजेक्शन बेहतर हो सकता है। प्रोडक्ट्स के लागत में गिरावट के साथ दाम में बढ़ोत्तरी हुई है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़

Religare Broking के मुताबिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ के शेयर में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वित्तवर्ष 2023-25ई में TCS रेवेन्यू/EBIT 16.5%.19.8% सीएजीआर की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसलिए शेयरों की वैल्यूरेशन भी बेहतर हो गया है। इसका टारगेट परिकव 4,089 रुपये है।

ITC

आईटीसी के शेयरों को भी आपण चुन सकते हैं। इसमें दांव लगाने की सलाह रेलीगेयर ब्रॉकिंग ने दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2023 -25 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू/PAT 15%/19% CGAR दर से बढ़ सकता है। इसका टारगेट ऑरिके 535 रुपये है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। शेयर मार्केट जोखिम से अधीन है। MP Breaking News शेयर मार्केट या किसी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews