Hindi News

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, चीन पर लगाया जाएगा 100% टैरिफ, जानिए क्या है कारण?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन द्वारा लगाए गए दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ मिनरल्स) के एक्सपोर्ट पर लगाए गए प्रतिबंधों को शर्मनाक बताया है। अब इसका पलटवार करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चलिए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, चीन पर लगाया जाएगा 100% टैरिफ, जानिए क्या है कारण?

शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को एक और बड़ा झटका दे दिया। दरअसल, अमेरिका की ओर से ऐलान किया गया है कि चीन से आयात होने वाले सभी सामानों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा। यह टैरिफ 1 नवंबर से लागू किया जाएगा। ऐसे में अब चीन पर कुल बढ़कर 130% टैरिफ हो जाएगा। बता दें कि मौजूदा समय में चीन पर मात्र 30% का टैरिफ लगाया जा रहा है। ऐसे में यह चीन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका होने वाला है। दरअसल, हाल ही में चीन की ओर से दुर्लभ खनिजों और रेयर अर्थ मिनरल्स के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके जवाब में अब अमेरिका की ओर से यह ऐलान किया गया है।

इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह दुनिया के लगभग हर देश के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला है। दरअसल, 9 अक्टूबर को चीन की ओर से दुर्लभ खनिजों पर अपने एक्सपोर्ट कंट्रोल को और प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब इसका जवाब अमेरिका की ओर से दिया गया है।

जानिए चीन ने किसपर लगाया है प्रतिबंध?

चीन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के मुताबिक, चीनी खनिजों या तकनीक का इस्तेमाल करने वाली विदेशी कंपनियों को लाइसेंस लेना होगा। हालांकि चीन की ओर से यह साफ कर दिया गया कि वह इस तरह का लाइसेंस किसी विदेशी सी से जुड़ी कंपनियों को नहीं देगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दिया। अब अमेरिका की ओर से इसका पलटवार टैरिफ के रूप में किया गया है। दरअसल, ट्रंप की ओर से अब सॉफ्टवेयर पर भी एक्सपोर्ट कंट्रोल लागू करने की बात कही गई है।

अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों पर लगाया गया प्रतिबंध शत्रुतापूर्ण है। चीन दुनिया को बंधक बनाकर रखने की कोशिश कर रहा है। अगर चीन की ओर से आगे कोई और कदम उठाया जाता है, तो उस पर टैरिफ जल्द ही लागू किया जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन का यह कदम वैश्विक व्यापार को हिला सकता है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है, इस फैसले से सप्लाई चेन बाधित हो सकती है और कीमतें बढ़ सकती हैं। यह विश्वास करना मुश्किल है कि चीन द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है, लेकिन उन्होंने यह कदम उठा लिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews