ATM कार्ड नहीं है पास फिर भी निकल जाएगा कैश, ये है पैसे निकालने का सीक्रेट तरीका

ATM कार्ड नहीं है पास फिर भी निकल जाएगा कैश, ये है पैसे निकालने का सीक्रेट तरीका

Withdraw Money When You Dont Have ATM : आज का दौर यूपीआई से पेमेंट का दौर है। आपके पास कैश हो या न हो बस ऑनलाइन पेमेंट का जरिया होना चाहिए और काम हो जाता है। इस वजह से बहुत से लोगों की अपने पास कैश रखने की आदत ही खत्म हो चुकी है। ऐसे में कभी ऐसी स्थिति आ जाए कि बिना कैश के काम ही न चले तब क्या होगा क्योंकि अब ऑनलाइन पेमेंट के भरोसे बहुत से लोग अपने साथ एटीएम भी नहीं रखते।

इस स्थिति में आप क्या करेंगे? कैश का इंतजाम कैसे होगा ये सवाल जरूर आपको परेशान करेगा लेकिन घबराएं नहीं। एटीएम न होने पर भी आप कहीं से भी कैश निकाल सकते हैं। वो भी यूपीआई के ही जरिए. बहुत से बैंक अब कार्डलेस ट्रांजेक्शन की सुविधा भी देते हैं। न सिर्फ कैश की जरूरत होने पर बल्कि गलत पिन की वजह से ट्रांजेक्शन रुकने पर या कार्ड खो जाने पर भी आप कैश निकाल सकते हैं।

बगैर ATM के कैश निकालने के तरीके

आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए जो भी ऐप यूज करते हैं, वो आपके फोन में इंस्टॉल होना चाहिए. साथ ही उस वक्त आपका नेट कनेक्शन भी ऑन होना चाहिए। आप भीम एप, पेटीएम, जीपे या फोन पे कुछ भी यूज कर सकते हैं।
आपको एटीएम मशीन में कैश विड्रॉल का ऑप्शन चुनना है।

  • इस ऑप्शन को चुनते ही मशीन आपको कुछ और विकल्प दिखाएगी. उसमें से आपप यूपीआई ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।
  • इस ऑप्शन को सिलेक्ट करते ही आपको एटीएम मशीन में क्यूआर कोड दिखेगा।
  • आप जो भी एप यूज करते हैं उसे ओपन करके वो क्यूआर कोड स्केन कर लें।
  • स्केनिंग के बाद आपसे अमाउंट पूछा जाएगा।
  • आप वो अमाउंट सिलेक्ट करें. प्रोसीड का विकल्प दिखने पर उसे चुन लें।
  • जब यूपीआई का पिन पूछा जाए तब वो पिन एंटर कर दे. इसके बाद, आप कैश ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews