एलन मस्क ने रचा कीर्तिमान, 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बने

स्पेस के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इतिहास से रच दिया है। दरअसल वे 400 बिलीयन डॉलर की नेटवर्क तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। यह आंकड़े ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार जारी किए गए हैं।
एलन मस्क ने रचा कीर्तिमान, 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बने

Space X के फाउंडर एलन मस्क ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल Space X के फाउंडर और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जो 400 बिलीयन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंच चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क के बाद अब दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जैफ बेजॉस है। मार्क जुकरबर्ग इस सूची में अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा अमीर व्यक्तियों में अब कोई भी भारतीय नहीं है। एलन मस्क 400 बिलीयन डॉलर के नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन चुके हैं। बता दें कि टेस्ला के शेयरों में शानदार तेजी के चलते यह मुकाम एलन मस्क ने हासिल किया है।

400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति

जानकारी दे दें कि एलन मस्क सिर्फ Space X और टेस्ला के ही मालिक नहीं है। बल्कि एलन मस्क न्यूरालिंक, बोरिंग कंपनी और स्टारलिंक के हिस्सेदार है। ऐसे में एलन मस्क अब 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं। हालांकि उनकी इस कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा साथ टेस्ला का है। टेस्ला के शेयर में आई शानदार तेजी इस ऊंचाई तक पहुंचाने का कारण मानी जा रही है। इसके साथ ही Space X की टोटल मार्केट कैपिटल अब 350 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

दसवें नंबर तक कोई भी भारतीय मौजूद नहीं

वहीं इस सूची में जैफ बेजॉस का नाम दूसरे नंबर पर है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जैफ बेजॉस कुल 21.13 लाख करोड़ के मालिक हैं। वह अमेजॉन कंपनी के संचालक है। वही इस लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग तीसरे नंबर पर हैं। जबकि लैरी एलिसन चौथे नंबर पर है और पांचवें नंबर पर बर्नार्ड अर्नोल्ट है। बता दें कि बर्नार्ड अर्नोल्ट कुछ समय पहले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार थे। हालांकि अब वह पांच नंबर पर आ गए हैं। इस सूची में दसवें नंबर तक कोई भी भारतीय मौजूद नहीं है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews