ऐसे दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने Elon Musk, निजी जिंदगी भी है इंटरेस्टिंग

Twitter Rules

Elon Musk Birthday: आज टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ और दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क का बर्थडे है और उनकी उम्र 52 साल की हो चुकी है। 219 अरब डॉलर की नेटवर्क के साथ वह सबसे दौलतमंद शख्स बने हुए हैं और इस साल उनकी कमाई में 81.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। टि्वटर का दारोमदार लेने के बाद कई नियम परिवर्तित करते हुए अब उन्होंने इसकी कमान लिंडा यकारिनो को सौंप दी है और टेस्ला और स्पेसएक्स के कामों में व्यस्त हो गए हैं।

ट्विटर के मालिक होने के तौर पर जो अजीबोगरीब फैसले वो लेते हैं। वो उन्हें हमेशा चर्चा में बनाए रखते हैं और इस बात पर कोई शक नहीं किया जा सकता कि वो दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले इंसान भी हैं। कभी बयान, परिवार और दौलत, तो कभी अपने नए निवेशों के चलते वो चर्चा बटोर ही लेते हैं।

Elon Musk का कारोबार

Twitter

एलन मस्क एक नहीं बल्कि कई कंपनियों के मालिक हैं और बिजनेस के मामले के उनके फैसले कमाल के होते हैं। 2016 में ट्विटर का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बनने के बाद उन्होंने इसे खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर को पेशकश की। सीईओ बनते ही उन्होंने कई जरूरी बदलाव करते हुए ब्लू टिक के लिए पैसे लिए जाने जैसा बड़ा फैसला भी लिया। ट्विटर को लेकर तमाम तरह के विवादों में घिरने के बाद अब उन्होंने इसकी कमान लिंडा यकारिनो को सौंप दी है।

Neuralink

मस्क न्यूरालिंक के को फाउंडर हैं और इस कंपनी के साथ मिलकर वो ब्रेन मशीन इंटरफेस के तौर पर इंसानी दिमाग में लगाने वाली पहली चिप बनाने पर काम कर रहे हैं।

Solar City

टेस्ला ने 2016 में 2.6 अरब डॉलर की रकम देकर सोलर सिटी को खरीदा है।

Open AI

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में काम करने वाली इस डिजिटल और टेक्नोलॉजी रिसर्च कंपनी के एलन सह संस्थापक हैं।

Tesla

साल 2004 में मस्क ने टेस्ला को बोर्ड चेयरमैन के तौर पर ज्वाइन किया था। 2007 में इसका सीईओ बनने के बाद उन्होंने मार्क टार्पनिंग और मार्टिन एबरहर्ड से से इसे खरीद लिया।

SpaceX

अंतरिक्ष में 24 लांच कर चुकी है कंपनी 125 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है। नासा के कस्टमर के तौर पर इसके पास कई सारे रिकॉर्ड भी है।

XCom

एलन मस्क का यह सौदा फायदे का साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है और वह इस पर लगातार काम कर रहे हैं।

Zip 2

इस ऑनलाइन येलो पेज कंपनी को मस्क ने फायदे के सौदा के साथ भेजा है और 300 मिलियन डॉलर हासिल किए हैं।

इंटरेस्टिंग है पर्सनल जिंदगी

एलन मस्क अपने बिजनेस निवेशकों को लेकर जितना सुर्खियों में रहते हैं उनकी पर्सनल जिंदगी भी उतनी ही इंटरेस्टिंग है। उन्होंने तीन शादियां की है जिसमें पहली शादी लेखिका जस्टिन विल्सन के साथ साल 2000 में हुई थी। 2004 में इनके जुड़वा बच्चे ग्रिफिन और जेवियर हुए और 2006 में तीसरा बेटा इस दुनिया में आया। हालांकि, साल 2008 में यह दोनों अलग हो गए।

तलाक के 2 साल बाद साल 2010 में उन्होंने अमेरिकन एक्ट्रेस तालुलाह से शादी रचाई लेकिन 2 साल बाद 2012 में यह दोनों अलग हो गए। 2013 में इन दोनों ने फिर से शादी की और 2016 में वापस तलाक ले लिया।

इसके बाद मस्क फेमस सिंगर ग्राइम्स को डेट करने लगे। इन दोनों का एक बेटा भी है जिसके बारे में साल 2022 में सिंगर ने खुलासा किया था और बताया था कि 2021 में वह सेरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी को जन्म दे चुके हैं जिसका नाम डार्क है।

सबसे अमीर शख्स एलन मस्क

जनवरी 2021 में 185 बिलियन डॉलर की निस्वार्थ के साथ एलन मस्क ने अमेजन के फाउंडर जैफ बेजॉस को पछाड़ दिया था। वहीं इसी साल के नवंबर के आते-आते वह 300 बिलियन डॉलर से ज्यादा संपत्ति के मालिक बन गए थे और वह ऐसे पहले व्यक्ति थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews