एक साथ सिक लीव पर गए Air India Express के कई कर्मचारी, 70 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस के कई सारे कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं। इस वजह से 70 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो गई है और पैसेंजर्स परेशान हो रहे हैं।
एक साथ सिक लीव पर गए Air India Express के कई कर्मचारी, 70 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स परेशान

Air India Express: प्रसिद्ध एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस अचानक से संकट के बादलों में घिर गई है। दरअसल एयरलाइन के कई कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं जिस वजह से 70 से ज्यादा घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट पर असर देखने को मिल रहा है।

एयर इंडिया और टाटा के लिए लगातार मुश्किलें सामने आ रही हैं। पहले जहां विस्तारा में पायलट की कमी की वजह से काम में अड़चन आ रही थी तो वहीं अब इतने सारे कर्मचारी के सिक लीव पर जाने से एक बार फिर मुश्किल खड़ी हो चुकी है।

परेशान हुए यात्री

एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की हरकत की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी पैसेंजर को हुई है। दरअसल कर्मचारियों की छुट्टी पर जाने की वजह से कई सारी फ्लाइट कैंसिल करना पड़ी है जिस वजह से यात्री अपनी यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का सहारा लेकर अपना विरोध भी दर्ज करवाया है। आपको बता दें कि पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए भेदभाव किए जाने की बात कही थी।

कंपनी ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है और बताया है कि “केबिन क्रू के ग्रुप ने बीती रात अचानक से बीमार होने की सूचना दी है। इस वजह से उड़ान में देरी हो रही है और कई फ्लाइट भी कैंसिल करनी पड़ी है। इस स्थिति के पीछे के कारण को समझने के लिए क्रू के साथ बातचीत कर रहे हैं। बाकी की टीम में इस परेशानी पर नजर बनाए हुए है और समस्या को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं।”

प्रवक्ता ने अचानक से खड़ी हुई इस स्थिति की वजह से पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन की तरफ से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा है कि “कैंसिलेशन से जो भी पैसेंजर प्रभावित हुए हैं, उन्हें उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा या फिर किसी दूसरी डेट पर उनकी फ्लाइट फिक्स कर दी जाएगी। उन्होंने परेशानी से बचने के लिए एयरपोर्ट पर आने से पहले पैसेंजर को अपने फ्लाइट से संबंधित जानकारी चेक करने को भी कहा है।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews