आरबीआई के फैसले के बाद भी ये 4 बैंक FD पर दे रहे तगड़ा रिटर्न, 9% से अधिक ब्याज दर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

रेपो रेट घटने के बाद भी कई बैंक एफडी पर 9% से अधिक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में कटौती की संभावना है। आइए जानें कौन-स बैंक सबसे अधिक रिटर्न दे रहा है?
bank fd

आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बीपीएस की कटौती कर दी है। अब दरें 6.50% से घटकर 6.25% हो गई है। केन्द्रीय बैंक के इस फ़ैसले के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में कमी करेंगे। अभी भी कुछ बैंक एफडी पर आकर्षक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। इसलिए निवेशकों के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

वर्तमान में स्मॉल फाइनेंस बैंक सरकारी और प्राइवेट बैंक की तुलना में एफडी पर अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 9% से अधिक ब्याज मिल रहा है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अधिकम 7.75% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक 7.9% रिटर्न सीनियर सिटीजंस को ऑफर कर रहा है। आइए जानें कौन-सा बैंक 9% या इससे अधिक ब्याज दे रहे हैं?

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 

यह बैंक सामान्य नागरिकों को एफडी पर 4% से 8.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% से लेकर 9.10% ब्याज मिल रहा है। सबसे अधिक रिटर्न 5 साल के टेन्योर पर मिल रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 

यह बैंक सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 4.5% और अधिकतम 9% रिटर्न ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.5% से लेकर 9.5% ब्याज मिल रहा है। सबसे अधिक इंटरेस्ट 1101 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 

यह लघु वित्त बैंक सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.50% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.60% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। उनके लिए इन्टरेस्ट रेट 4.60% से लेकर 9.10% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 1500 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है।

ये बैंक दे रहे 9% रिटर्न 

नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 9% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 9% इन्टरेस्ट दे रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 18 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।

सरकारी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को दे रहे कितना ब्याज?

बैंक ऑफ बड़ौदा वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.8%  (400 दिन टेन्योर) ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया 400 दिन के टेन्योर पर 7.8% रिटर्न ऑफर कर रहा। केनरा बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.9%, पंजाब नेशनल बैंक 7.75%, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.8%, पंजाब एंड सिंध बैंक 7.95%, इंडियन ओवरसीज बैंक 7.8%, इंडियन बैंक 7.8% औरबैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.95 वरिष्ठ नागरिकों को दे रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews