Fall in share market: गिरावट के साथ शुरू हुआ आज घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Fall in share market: आज, 24 मई को घरेलु शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज के दौरान गिरावट दिखाई दी है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 150 अंक नीचे फिसल गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 40 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
Fall in share market: गिरावट के साथ शुरू हुआ आज घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Fall in share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के समय बड़ी गिरावट दिखाई दे रही है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 20 में लाल निशान देखने को मिला है जबकि 10 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 150 अंक नीचे आ गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 75,335 स्तर पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 40 अंक नीचे गिरकर अपना दिन का कारोबार 22,930 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

कल बाजार ने तोडा था रिकॉर्ड:

इससे पहले कल, यानी 23 मई को, शेयर बाजार ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था जब सेंसेक्स 75,499 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, सेंसेक्स का अब तक का हाई 75,124 था, जिसे बाजार ने 9 अप्रैल को बनाया था। उसी दिन, निफ्टी ने 22,993 का लेवल छुआ, जो कि पहले से बने हुए 22,794 के हाई से ऊपर था।

हालांकि, बाजार थोड़ी देर बाद ऊपरी स्तरों से कम आया, और सेंसेक्स आखिरकार 75,418 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें एक तेजी 1196 पॉइंट के साथ दर्ज की गई। निफ्टी भी 354 पॉइंट ऊपर गई और 22,952 पॉइंट पर बंद हुई। इस बाजार की तेजी में, सेंसेक्स के 30 शेयरों की बात की जाए तो इसमें से मात्र 3 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 27 में तेजी देखने को मिली।

बाजार के टॉप कमजोरी वाले शेयर:

वहीं आज के शेयर बाजार में शुरुआती कामकाज में इंजीनियर इंडिया लिमिटेड, लार्सन ऐंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, विप्रो लिमिटेड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान में दिखाई दे रहे थे, जबकि आज के कमजोरी वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एशियन पेंट, इंफोसिस, टीसीएस और इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर शामिल थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews