Fall in share market : हफ्ते के आखिरी दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट, यहां जानें निफ्टी का हाल

Fall in share market : आज यानी 14 जून को घरेलु शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज के दौरान गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 200 अंक नीचे फिसल गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
क्या आज भारतीय शेयर बाजार में हो रहा कारोबार? जानिए महावीर जयंती पर की छुट्टी है या नहीं? पढ़ें खबर

Fall in share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के समय बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 24 में लाल निशान देखने को मिली है जबकि 6 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 200 अंक नीचे खिसक गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 76,600 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक नीचे लुढ़ककर अपना कारोबार 23,345 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

बाजार के टॉप कमजोरी वाले शेयर:

वहीं आज के दिन शेयर बाजार में शुरुआती कामकाज में जीआईसी, एंडोरेंस टेक, सुवेन फार्मा, न्यू इंडिया एश्योरेंस, टिमकैन इंडिया, शेलेट होटल और टीटागढ़ वैगंस के शेयर हरे निशान में दिखाई दे रहे थे, जबकि आज के कमजोरी वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें रेडिंग्टन, केनरा बैंक, रामको सीमेंट, केमशाफ्ट, उषा मार्टिन, कोचीन शिपयार्ड और बिड़लासॉफ्ट के शेयर शामिल थे। इसके साथ ही आज के बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी मिडकैप, स्मॉल कैप, बैंक, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

दरअसल शेयर बाजार में शुक्रवार को कामकाज की शुरुआत में बाजार फ्लैट रहने की उम्मीद थी। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में संकेत मिल रहे थे कि शुक्रवार को शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत सामान्य नोट पर हो सकती है।

कल के बाजार का हाल:

आपको बता दें की इससे पहले यानी कल 13 जून को भारतीय शेयर बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया था। जानकारी के मुताबिक दिन के अंत में बाजार गिरता हुआ दिखाई दिया था जिससे सेंसेक्स में 204 अंक की गिरावट देखी गई थी, सेंसेक्स ने कल 76,810 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था। जबकि निफ्टी ने भी 75 अंक फिसलकर 23,398 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews