Fall in share market : आज भारतीय शेयर बाजार में दिखाई दे रही गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी भी दिखा कमजोर, यहां जानें आज का बाजार

Fall in share market: आज यानी 24 जून को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 150 अंक नीचे फिसल गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में आज 335 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी बढ़त

Fall in share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के समय बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 19 में लाल निशान देखने को मिली है जबकि 11 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 150 अंक नीचे खिसक गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 77,000 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक नीचे लुढ़ककर अपना कारोबार 23,450 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

बाजार के टॉप कमजोरी वाले शेयर:

वहीं आज के शेयर बाजार में शुरुआती कामकाज में जीआरएससी, टीटागढ़ वैगंस, रेलटेल, सुजलॉन एनर्जी, जेके पेपर, केएसईबी और बंबई वर्मा के शेयर हरे निशान में दिखाई दे रहे थे, जबकि आज के कमजोरी वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें मोतीलाल ओसवाल, स्वान एनर्जी, उज्जीवन एसएफ़बी, फैक्ट, नालको, सेल, आरबीएल बैंक जैसी कंपनियों के शेयर शामिल थे। इसके साथ ही आज के बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी के सभी सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार में फ्लैट कारोबार:

अमेरिकी शेयर बाजार में हाल के दिनों में कोई बड़ी तेजी या गिरावट नहीं देखी गई है, और बाजार फ्लैट कारोबार कर रहा है। यह स्थिति दर्शाती है कि निवेशकों की धारणा अभी स्पष्ट नहीं है और वे अपनी रणनीति को लेकर सतर्क हैं। ऐसे में, भारतीय शेयर बाजार पर भी इसका असर पड़ सकता है।

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा बिकवाली की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार, FIIs ने ₹1,790.19 करोड़ के शेयर बेचे। यह बिकवाली भारतीय बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है, क्योंकि FIIs का निवेश बाजार की दिशा को काफी हद तक प्रभावित करता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews