Fall in share market : आज घरेलू शेयर बाजार में दिखाई दी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी भी दिखा कमजोर, यहां जाने आज का बाजार

Fall in share market: आज यानी 27 जून को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 100 अंक नीचे फिसल गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
Fall in share market : आज घरेलू शेयर बाजार में दिखाई दी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी भी दिखा कमजोर, यहां जाने आज का बाजार

Fall in share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के समय बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 17 में लाल निशान देखने को मिली है जबकि 13 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 100 अंक नीचे खिसक गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 78,550 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक नीचे लुढ़ककर अपना कारोबार 23,800 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

बाजार के टॉप कमजोरी वाले शेयर:

वहीं आज के शेयर बाजार में शुरुआती कामकाज में वर्लपूल इंडिया, केईसी इंटरनेशनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सीएसबी बैंक जैसी कंपनियों के शेयर हरे निशान में दिखाई दे रहे थे, जबकि आज के कमजोरी वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें डॉक्टर अमारा राजा बैटरी, टाटा टेली, सुप्रीम पेट्रो और अर्किन केमिकल के शेयर शामिल थे। इसके साथ ही आज के बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी के सभी सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दरअसल शेयर बाजार में गुरूवार को कामकाज की शुरुआत में बाजार कमजोरी पर रहने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में संकेत मिल रहे थे कि गुरुवार को शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत हल्की कमजोरी पर हो सकती है।

कल के बाजार का हाल:

आपको बता दें की इससे पहले यानी कल 26 जून को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। कल बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया था। जानकारी के मुताबिक सेंसेक्स में 620 अंक की तेजी देखी गई थी, सेंसेक्स ने कल 78,674 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था। जबकि निफ्टी ने भी 147 अंक चढ़कर 23,868 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews