FD निवेशकों को तोहफा! इस प्राइवेट बैंक ने शुरू की नई सुविधा, बढ़ेगी सुरक्षा

एक्सिस बैंक ने "लॉक एफडी" फीचर लॉन्च किया है। जिससे सावधि जमा के लिए सुरक्षा बढ़ेगी। फ्रॉड के मामले भी कम होंगे। आइए जानें कस्टमर्स इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं?
bank fd rates

AI Generated Image

यदि आप एक्सिस बैंक के ग्राहक हैं और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राइवेट बैंक ने नया फीचर लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य डिजिटल फ्रॉड के मामलों पर काबू पाना है। इस सुविधा का लाभ उठाकर फिक्स्ड डिपॉजिट को पहले से भी ज्यादा सुरक्षित किया जा सकता है। फीचर का नाम “Lock FD” है। इससे सावधि जमा निवेशकों को लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट पर सुरक्षा का लेयर बढ़ेगा।

इस फीचर को एक्टिव करने के बाद डिजिटल चैनल के जरिए मैच्योरिटी से पहले एफडी को बंद करने की अनुमति नहीं होगी। मतलब कोई भी ग्राहक मोबाइल और नेट बैंकिंग के लिए प्रीमैच्योर क्लोजर नहीं कर पायेगा। उन्हें बैंक ब्रांच विजिट करना होगा और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करवानी होगी। इससे साइबर अपराध का खतरा भी कम होगा।

कैसे उठा सकते हैं लाभ?

इस फीचर का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उठा सकते हैं। एक्सिस बैंक मोबाइल ऐप पर जाएं और “लॉक एफडी” फीचर को एक्टिव करें। बैंक के ब्रांच में जाकर भी इस सुविधा को लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा एक्सिस बैंक ने “इन-ऐप मोबाइल ओटीपी” फीचर को भी लॉन्च किया है, जो ऑथेंटिकेशन सिक्योरिटी को बढ़ावा देता है। ग्राहकों ओटीपी से जुड़ी जुड़े धोखाधड़ी के मामलों से भी सुरक्षा मिलती है।

एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न?

एक्सिस बैंक 5 करोड़ रूपये से कम एफडी के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट 29 जुलाई 2025 से लागू हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश करने पर कम से कम 3% और अधिकतम 6.60% ब्याज मिल रहा है। बैंक 18 महीने से लेकर 10 साल तक केचार अलग-अलग टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहा है। एक साल के एफडी पर 6.25% ब्याज मिल रहा है। बता दे सभी बैंक समय-समय पर सावधि जमा के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ब्याज दरें चेक करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews