होली से पहले इन 3 बैंकों ने दिया झटका, घटाया FD पर ब्याज, नई दरें लागू, जानें अब ग्राहकों को मिल रहा कितना रिटर्न?

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में हमेशा बदलाव होता है। मार्च में अब तक कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव है। इस लिस्ट में शामिल तीनों बैंकों ने इंटरेस्ट रेट घटाया। 
bank fd

रेपो रेट में कटौती के बाद कई फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मार्च में अब तक कई बैंक एफडी के इंटरेस्ट रेट में कटौती कर चुके हैं। नए रेट वर्तमान में प्रभावी हैं। इस लिस्ट में सरकारी, प्राइवेट और लघु वित्त शामिल हैं।

बता दें रेपो दरों में बदलाव का सीधा असर लोन और एफडी दोनों पर पड़ता है। इसके आधार पर बैंक ब्याज दरों में इजाफा और कटौती करते हैं। आरबीआई ने दरों को घटाकर 6.25% कर दिया है। फरवरी-मार्च के बीच कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया। इस महीने डीसीबी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दरों में संशोधन किया है। आइए जानें तीनों बैंक कितना रिटर्न ऑफर कर रहे हैं?

डीसीबी बैंक 

प्राइवेट सेक्टर के डीसीबी बैंक में एफडी के ब्याज दरों में 20-25 बीपीएस की कटौती की है। एफडी के लिए नए रेट 5 मार्च से प्रभावी हैं। वर्तमान में बैंक 7 दिन से लेकर 120 महीने के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 8% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4.25% से लेकर 8.50% रिटर्न दे रहा है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी एफडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया है। नए रेट 10 मार्च से लागू है। 7 दिन से लेकर 120 महीने के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.25 % से लेकर 8.50% तक ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न बता दे सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक अपने 18 महीने के टेन्योर पर दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक

पब्लिक सेक्टर के प्रसिद्ध बैंक पीएनबी ने भी होली से पहले एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये और इससे अधिक के डिपॉजिट के लिए नए रेट लागू हो चुके हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.25% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी बैंक सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews