FD के ब्याज दरों में 40 बीपीएस की बढ़ोत्तरी, इस फाइनेंस कंपनी ने किया ऐलान, 11 अक्टूबर से नए रेट लागू 

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट लागू हो चुके हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। 
bank fd rates

AI Generated Image

आरबीआई द्वारा रेपो रेट 25 बीपीएस की वृद्धि का असर देखने को मिल रहा है। बजाज फाइनेंस लिमिटेड के बाद अब श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन का ऐलान किया है। 11 अक्टूबर 2026 से नई दरें लागू हो चुकी है। बदलाव के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए ब्याज दर पर 7% से लेकर 7.85% है।

सभी ग्राहकों को निवेश से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अलग-अलग वित्तीय कारकों के केवल बैंक ही नहीं बल्कि फाइनेंस कंपनियां भी एफडी के ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करती रहती हैं।

कंपनी ग्राहकों को नॉन कम्युलेटिव और कम्युलेटिव डिपॉजिट चुनने का ऑप्शन देती है। कम्युलेटिव डिपॉजिट में ग्राहकों को मासिक, त्रैमासिक, छमाही और सालाना ब्याज प्राप्त करने का ऑप्शन दिया जाता है। कम्युलेटिव डिपॉजिट में मैच्योरिटी के समय ब्याज मिलता है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

सबसे ज्यादा ब्याज कंपनी 36 दिन से लेकर 60 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रही है।  24 महीने से लेकर 35 महीने के टेन्योर पर 7.50% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8% है। 18 महीने से लेकर 23 महीने पर सामान्य नागरिकों 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 15 महीने के टेन्योर के लिए ब्याज दर 7.50% और 12 महीने के लिए 7% है।

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा अतिरिक्त ब्याज 

वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा श्रीराम फाइनेंस दे रहा है। वहीं महिलाओं को 0.05% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। ब्याज दर अलग-अलग टेन्योर पर निर्भर करता है। मैच्योरिटी के बाद एफडी रिन्यू करने पर 0.15% एडिशनल इंटरेस्ट की सुविधा भी मिल रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए  बदलाव के संशोधन के बाद ब्याज दर  7.50% से लेकर 8.40% है। वहीं महिलाओं के लिए ब्याज दर 7.05% से लेकर 7.90% है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews