118 साल पुराना यह सरकारी बैंक ऑफर कर रहा 4 स्पेशल FD स्कीम, जानें ब्याज दर और सुविधाएं

इंडिया बैंक चार स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसपर न केवल अच्छा रिटर्न बल्कि कई सुविधाओं का दावा भी बैंक कर रहे हैं। आइए एक-एक इन योजनाओं के बारे में जानें- 
bank fd rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर का इंडियन बैंक वर्तमान में कई फिक्स डिपाजिट योजना (FD Scheme) ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट और सुविधाएं स्कीम के प्रकार पर निर्भर करती है। यदि आप एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये स्कीम्स बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। बैंक आकर्षक रिटर्न के साथ-साथ सुरक्षा का दावा करते हैं। इस लिस्ट में आईबी टैक्स सेवर स्कीम, आईबी गोल्डन एजर टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट, इंड सिक्योर और इंड ग्रीन 555 एफडी स्कीम शामिल हैं।

इंटरेस्ट रेट की बात कर तो बैंक वर्तमान में अपने डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 2.80% से लेकर 6.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अतिरिक्त रिटर्न भी बैंक ऑफर कर रहा है। ब्याज दरें 1 अगस्त 2025 से प्रभावी हैं।

इंड सिक्योर स्कीम

इंड सिक्योर एफडी स्कीम 31 सितंबर को बंद होने वाली थी। लेकिन इसकी डेडलाइन आगे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। वहीं ग्राहक इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम निवेश की सीमा 1000 रुपये और अधिकतम 3 करोड़ रुपये से कम है। इस योजना में सामान्य नागरिकों को 6.70%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.45% ब्याज मिल रहा है। इसकी अवधि 444 दिन है।

इंड ग्रीन एफडी स्कीम

इंड ग्रीन  एफडी स्कीम की बात करें तो इसका टेन्योर 555 दिन का है। इस स्कीम में 1000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। सामान्य नागरिकों को बैंक 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.35% है।

इंड गोल्डन एजर एफडी स्कीम 

इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम में से एक इंड गोल्डन एजर स्कीम है। जो सुपर सीनियर सिटीजंस को बैंक ऑफर कर रहा है। 80 वर्ष से अधिक के लोग इसमें निवेश कर सकते हैं। योजना की अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक होती है। इस पर 0.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज भी बैंक देता है। लोन और प्रीमेच्योर विड्रोल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

आईबी टैक्स सेवर एफडी स्कीम 

आईबी टैक्स सेवर एफडी स्कीम पर इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 80c के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है। इसमें कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। निवेश की अवधि 5 साल होती है। नॉमिनेशन और लोन की सुविधा बैंक ऑफर नहीं करता। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी बैंक देता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, एफडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews