ग्राहकों को मिला तोहफा, इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, चेक करें नई दरें 

पब्लिक सेक्टर के एक और बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। स्पेशल स्कीम पर अधिक रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक में फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। संशोधित दरें 3 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं। जहां पहले अधिकतम 6.45% ब्याज बैंक ऑफर करता था। अब उसे बढ़ाकर 6.60% कर दिया गया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है।

60 साल से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.10% मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस यानि 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों को बैंक 7.35% तक रिटर्न मिल रहा है। सभी बैंक मार्केट की स्थिति, रेपो रेट और कारकों को देखते हुए एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के किसी नजदीकी शाखा या आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बदलाव के बाद बैंक कम से कम 2.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक का निवेश किया जा सकता है। 5 साल या इससे अधिक का निवेश करने पर ग्राहकों को 6% ब्याज मिल रहा है। 1 साल के निवेश पर 6.10% रिटर्न सामान्य नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है।

स्पेशल एफडी स्कीम पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

बैंक “इंड सिक्योर” नाम की स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। इसे 8 मई 2025 को शुरू किया गया था। इसकी वैलिडिटी 4 अप्रैल 2026 है। योजना में 444 दिन का निवेश किया जा सकता है। बैंक सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10%  और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.35% रिटर्न मिल रहा है। निवेश की न्यूनतम सीमा 1,000 रुपये है। अधिकतम 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। ग्रीन डिपॉजिट स्कीम ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसपर सभी भी 555 दिन के निवेश पर 6.40% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है।

टेन्योर और ब्याज दर 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.80%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 2.80%
  • 30 से लेकर 45 तक दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.25%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 3.50%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 3.50%
  • 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम- 4.50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.75%
  • 1 साल- 6.10%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.20%
  • 444 दिन- 6.60%
  • 555 दिन- 6.40%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.15%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.05%
  • 5 साल- 6%
  • 5 साल से अधिक- 6%

यहाँ चेक करें नए रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews