एक साथ दो प्राइवेट बैंकों ने दिया झटका, FD पर घटाया ब्याज, फिर भी मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न, यहाँ चेक करें नए रेट 

दो प्राइवेट बैंकों ने एक ही दिन एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए इन्टरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd

AI Generated Image

देश के दो प्रसिद्ध बैंकों ने एक साथ फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इन्टरेस्ट रेट में कटौती का ऐलान किया है। इसके बावजूद कुछ FD टेन्योर पर 7% अधिक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहे हैं। संशोधन के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% या 0.75% अतिरिक्त ब्याज मिल रहता है। लाखों लोग एफडी को निवेश का बेहतरीन विकल्प मानते हैं। यदि आप भी ऐसे ही लोगों में से एक हैं तो दरों को चेक जरूर करें।

इंडसइंड बैंक और आरबीएल बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इन्टरेस्ट रेट 16 जून 2025 से प्रभावी किए हैं। आरबीएल बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.30% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं इंडइंड बैंक 3.25% से लेकर 7% इन्टरेस्ट दे रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल या इससे अधिक टेन्योर का विकल्प चुन सकते हैं।

आरबीएल बैंक एफडी ब्याज दरें 

बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 500 दिन के एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% इन्टरेस्ट मिल रहा है। बैंक 365 दिन से लेकर 452 दिन, 453 दिन से लेकर 499 दिन और 501 दिन से लेकर 545 दिन के टेन्योर पर 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। 36 महीने एक दिन से लेकर 60 महीने के अलग-अलग टेन्योर पर 7% रिटर्न मिल रहा है। इसमें टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट भी शामिल है। यदि कोई व्यक्ति 241 दिन से लेकर 364 के एफडी में पैसा लगाता है तो उसे 6.05% ब्याज मिलेगा।

इंडसइंड बैंक एफडी इन्टरेस्ट रेट 

इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 1 साल एक महीने से 2 साल तक के टेन्योर पर मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट 7.75% ब्याज मिल रहा है। एक साल से लेकर 1 साल एक महीने के कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल 3 महीने के टेन्योर के लिए दरें समान हैं। 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर जनरल सिटीजंस को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% रिटर्न मिल रहा है। एफडी के ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव होता है। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews