
AI Generated Image
पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 14 अगस्त से ही प्रभावी हो चुके हैं। बैंक में कुछ टेन्योर पर टेन्योर पर कम रिटर्न देने का ऐलान किया है। संशोधन के बाद 7 दिन से लेकर 3 साल या से अधिक के टेन्योर पर 3.50% ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्इंस्टट्रेरा रिटर्न मिल रहा है।
पहले 91 दिन से लेकर 120 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर 4% ब्याज मिलता था। अब 20 बीपीएस कम रिटर्न मिलने वाला है। इंटरेस्ट रेट घटकर 3.50% हो चुका है। 121 दिन से लेकर 179 दिन के टेन्योर के लिए भी ब्याज दरों में 50 बीपीएस की कटौती की गई है। 2 साल से कम के टेन्योर पर 6.60% नहीं बल्कि 6.50% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। 2 साल से लेकर 3 साल से कम और 3 साल और इससे अधिक के एफडी पर भी 10 बीपीएस कम रिटर्न मिलेगा। कस्टमर फिक्मेंस्ड डिपॉजिट में कम से कम 1 लख रुपये और अधिकतम 3 करोड़ से कम का निवेश कर सकते हैं।
इतने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न
बदलाव के बाद बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज मिल रहा है। टैक्स सेवर एफडी 6.20% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें ग्राहक 5 साल का टेन्योर चुन सकते हैं।
टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 दिन से लेकर 29 दिन- 3.50%
- 30 दिन से लेकर 45 दिन- 3.50%
- 46 दिन से लेकर 60 दिन- 4%
- 61 दिन से लेकर 90 दिन- 3.50%
- 91 दिन से 120 दिन- 3.50%
- 121 दिन से लेकर 179 दिन- 3.50%
- 180 दिन से लेकर 279 दिन- 5%
- 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
- 1 साल- 6.60%
- 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.50%
- 444 दिन- 6.75%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.50%
- 3 साल और इससे अधिक- 6.20%
लोन के ब्याज दरों में भी हुआ बदलाव
15 अगस्त को इंडियन ओवरसीज बैंक लोन सस्ता किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स यानि एमसीएलआर में 10 बीपीएस तक की कटौती की गई है। संशोधन के बाद ओवरनाइट टेन्योर के लिए दरें 8.05% है। एक महीने के लिए रेट्स 8.3 प्रतिशत, 3 महीने के लिए 8.45 प्रतिशत, 6 महीने के लिए 8.7% और 1 साल के लिए 8.9% हैं।

