
AI Generated Image
सितंबर में भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में संशोधन का सिलसिला जारी है। पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए इंटरेस्ट रेट 15 सितंबर से प्रभावी हो चुके हैं। कुछ टेन्योर पर बैंक अब कम रिटर्न देने वाला है। जहां पहले 121 दिन से लेकर 179 दिन के टेन्योर पर 3.50% ब्याज मिलता था। अब केवल तीन प्रतिशत रिटर्न मिलने वाला है। वहीं 61 दिन से 90 दिन के एफडी पर भी बैंक अब 50 बीपीएस कम ब्याज दे रहा है। 444 दिन के टेन्योर पर भी अब कम रिटर्न मिलने वाला है।
बदलाव के बाद 7 दिन से लेकर 3 साल और इससे अधिक के एफडी टेन्योर पर बैंक 3.50% से लेकर 6.70% तक ब्याज अपने रेगुलर कस्टमर को ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी दे रहा है। ग्राहक एफडी में कम से कम 1 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।
इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज अभी भी 444 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर बैंक ऑफर कर रहा है। पहले जहां सामान्य नागरिकों को 6.75% ब्याज मिलता था। अब 6.70% ब्याज मिलने वाला है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.20% है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.75% अधिक रिटर्न मिलेगा।
एक साल के निवेश पर कितना रिटर्न?
एक साल के फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों में बैंक में कोई बदलाव नहीं किया है। अभी भी 6.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% रिटर्न को मिल रहा है। वहीं 270 दिन से लेकर 1 साल से कम के निवेश करने पर 5.50% ब्याज का लाभ मिलेगा। आईओबी टैक्स सेवर डिपॉजिट पर बैंक 6.20% रिटर्न दे रहा है।
मैच्योरिटी स्लैब के हिसाब से इंटरेस्ट रेट
- 7 से 14 दिन- 3.50%
- 15 से 29 दिन- 3.50%
- 30 से 45 दिन- 3.50%
- 46 से 60 दिन- 4%
- 61 से 90 दिन- 3%
- 91 से 120 दिन- 3.50%
- 121 दिन से लेकर 179 दिन- 3%
- 180 दिन से लेकर 269 दिन- 5%
- 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
- 1 साल- 6.60%
- 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.50%
- 444 दिन- 6.70%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.50%
- 3 साल और इससे अधिक- 6.20%

