इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, 15 दिसंबर से होंगे लागू 

एसबीआई ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। स्पेशल टेन्योर पर अब कम रिटर्न मिलने वाला है। 15 दिसंबर ने नए रेट लागू होंगे। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
bank fd

AI Generated Image

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। अब कुछ टेन्योर पर कम रिटर्न मिलने वाला है। इस बदलाव का असर वरिष्ठ नागरिकों पर भी पड़ेगा। दरों में 5-15 बीपीएस तक की कटौती की गई है। इससे पहले बैंक ने 15 जुलाई 2025 में इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कस्टमर कर सकते हैं  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का यह कदम आरबीआई द्वारा किए गए रेपो रेट में कटौती का नतीजा है।

नई ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी। सामान्य नागरिकों के लिए न्यूनतम इंटरेस्ट रेट 3.05% और वरिष्ठ नागरिकों  3.55 प्रतिशत है। SBI 60 साल से अधिक आयुवर्ग वालों को एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के अब अधिकम ब्याज दरें 6.45% से घटकर  6.40% कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम इंटरेस्ट रेट 6. 95% से घटकर 6.90% हो चुका है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट में किया जा सकता है। इससे अधिक सीमा होने पर बल्क डिपॉजिट कहलाता है।

स्पेशल एफडी स्कीम पर भी मिलेगा कम ब्याज 

444 दिन के अमृत वृष्टि  स्कीम पर पहले जहां 6.60% रिटर्न मिलता था। लेकिन अब केवल 6.45% ब्याज मिलने वाला है। इसके अलावा बैंक वरिष्ठ नागरिक और सुपर सीनियर सिटीजंस को एक्स्ट्रा रिटर्न भी ऑफर कर रहा है। एफडी में कम से कम 1000 से शुरुआत कर सकते हैं। बल्क एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट भी अलग होते हैं। कस्टमर को नॉमिनेशन और लोन की सुविधा भी बैंक ऑफर करता है।

एसबीआई ग्रीन डिपॉजिट में 1111 दिन, 1777 दिन और 2222 दिन का निवेश किया जा सकता है। 1 साल से लेकर 2 साल से काम के टेन्योर पर 6.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% रिटर्न मिल रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर जहां सामान्य नागरिकों को 6.05% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को  7.05% ब्याज बैंक दे रहा है, यह सुविधा केवल इस मैच्योरिटी स्लैब पर ही उपलब्ध है।

यहाँ देखें टेन्योर-वाइज ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन- 3.05%
  • 46 दिन से लेकर 179 दिन- 4.90%
  • 180 दिन से लेकर 210 दिन- 5.65%
  • 211 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.90%
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम- 6.25%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.40%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.30%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.05%

एसबीआई एफडी की ब्याज दरें यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews