181 दिन के FD पर मिलेगा 6.50% रिटर्न, RBI MPC के फैसले से पहले एक और प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें

फेडरल बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। एक साल से अधिक के सभी टेन्योर पर 6% से अधिक रिटर्न ऑफर कर रहा है। आइए जानें सबसे ज्यादा इंटरेस्ट कितने दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर मिलेगा?
Bank FD Rates

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर 5 जून को एमपीसी बैठक में लिये गए फैसलों की घोषणा करने वाले हैं। इससे कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर दिया है। इस सूची में प्राइवेट सेक्टर बैंक फेडरल बैंक भी शामिल है। नए रेट 3 जून 2026 से लागू हो चुके हैं। ध्यान रखें एफडी के ब्याज दरों मन समय-समय पर बदलाव होता रहता है। इसलिए निवेश से संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3% से लेकर 6.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। 60 साल या से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 3.50% और अधिकतम 7.30% है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा रिटर्न 15 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.80% है। 36 महीने के एफडी पर 6.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है। 1 साल से अधिक के सभी टेन्योर के लिए ब्याज दर 6% से ज्यादा है। 181 दिन के साथ-साथ 271 दिन से लेकर 1 साल से कम के एफडी पर 6% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

एन्युटि डिपॉजिट के लिए भी नए रेट लागू

5 साल से लेकर 10 साल तक के एन्युटि एफडी में 15 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को बैंक 6.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। 10 साल से अधिक और 20 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों  6% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.15% रिटर्न मिल रहा है। इसमें ग्राहक 5 साल से लेकर 20 साल तक का निवेश कर सकते हैं। हालांकि रेगुलर एफडी की अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल होती है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 29 दिन- 3%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.25%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 4.50%
  • 181 दिन- 6%
  • 182 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल- 6.25%
  • 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम- 6.40%
  • 15 महीने- 6.80%
  • 15 महीने से अधिक और 36 महीने से कम- 6.40%
  • 36 महीने- 6.75%
  • 36 महीने से अधिक और 10 साल तक- 6.40%

यहाँ चेक करें नए रेट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews