370 दिन के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, मई में एक और प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, जानें डिटेल 

मई में एक और बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कई टेन्योर पर 7% से अधिक रिटर्न वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
Bank FD Rates

AI Generated Image

देश की सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक धनलक्ष्मी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 26 मई 2026 से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। समय-समय पर सावधि जमा (Fixed Deposit) के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा एक साल या इससे अधिक के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट टेन्योर पर उपलब्ध है। 60 साल या इससे अधिक आयुवढ़ के नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.75% है। जबकि न्यूनतम ब्याज दर 4% ही है। 1 साल से लेकर 2 साल तक के एफडी पर जहां सामान्य नागरिक को कुछ 6.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.75% है।

इतने दिन के टेन्योर पर अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 1111 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। ऑनलाइन मोड में एफडी  खोलते समय इस टेन्योर के लिए ग्राहकों को 36 महीने 15 दिन का ऑप्शन चुनना होगा। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट 7.75% है। बैंक 370 दिन के टेन्योर पर 7% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.50% है। ऑनलाइन एफडी खोलते वक्त इसके लिए 12 महीने और 15 दिन का ऑप्शन चुनाव होगा।

2 साल से लेकर 3 साल तक, 3 साल से अधिक और 5 साल तक दोनों टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिल रहा है। जबकि 5 साल से अधिक को 10 साल तक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10% है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 4%
  • 15 से लेकर 45 दिन तक- 5%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 5%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 5.25%
  • 180 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.25%
  • 1 साल से लेकर 2 साल तक- 6.25%
  • 370 दिन- 7%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 1111 दिन- 7.25%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.60%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews