800 दिन के FD पर मिलेगा 8.50% रिटर्न, अब इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ चेक करें नए रेट 

अगस्त में एक और बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कई टेन्योर पर 8% अधिक इंटरेस्ट मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

अगस्त में अब तक कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 2.75% से लेकर 8% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है।

60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 8.50% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक निवेश ग्राहक कर सकते हैं। नए रेट 17 अगस्त से लागू हैं। सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर मिलेगा 8% से ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 800 दिन के टेन्योर पर दे रहा है। सामान्य नागरिकों के किए इंटरेस्ट 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.50% है। 801 दिन से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर और 2 साल से लेकर 799 दिन तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज मिल रहा है। 501 दिन की टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 59 दिन- 3.25%
  • 60 से लेकर 90 दिन- 3.75%
  • 91 से लेकर 182 दिन- 4%
  • 183 दिन से लेकर 1 साल तक- 6%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन तक- 7.25%
  • 501 दिन- 7.50%
  • 502 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 799 दिन- 7.75%
  • 800 दिन- 8%
  • 801 दिन से लेकर 3 साल से कम- 7.75%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.75%

सेविंग्स डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें 

बैंक ने इस महीने सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। एक लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3%, 2 लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 5% ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रुपये से अधिक 15 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 5.50%, 15 लाख रुपये से अधिक और एक करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6.50% और 1 करोड़ रुपये से अधिक और 15 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7% ब्याज बैंक दे रहा है। 15 करोड़ रुपये अधिक और 100 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। 100 करोड़ रुपये तक की जमाराशि पर 8% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews