24 महीने के FD पर मिल रहा 7.75% रिटर्न, रक्षाबंधन से पहले इस लघु वित्त बैंक ने बदली ब्याज दरें, जानें नए रेट 

अगस्त में एक और स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% एक्स्ट्रा रिटर्न ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर अब कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

अगस्त में फिक्स्ड डिपॉजिट में बदलाव का सिलसिला जारी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति बैठक के बाद एक-एक कर अब तक कई बैंक बैंक एफडी के इंटरेस्ट रेट (FD Rates) में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है। बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

सभी बैंक अलग-अलग वित्तीय कारकों को लेकर एफडी के ब्याज दरों में समय-समय बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी बैंक 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। इंटरेस्ट रेट कम से कम 3.75% और अधिकतम 7.75% है। नई ब्याज दरें 19 अगस्त 2026 से लागू हैं।

शॉर्ट टर्म एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न? 

बैक शॉर्ट डिपॉजिट के टेन्योर में 7 दिन से लेकर 6 महीने तक की फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल की है। 7 से लेकर 29 दिन के एफडी पर 3.50%, 30 से लेकर 45 दिन के टेन्योर पर 4. 25%, 46 दिन से लेकर 3 महीने तक के टेन्योर पर 4.50% और 3 महीने 1 दिन से लेकर 6 महीने तक के टेन्योर पर 5.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

लॉंग टर्न टेन्योर के लिए ब्याज दरें 

लोंग टर्म टेन्योर में 6 महीने 1 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट को शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 7.75% ब्याज मिल रहा है। 24 महीने से लेकर 36 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दर 7.50% है। इसके अलावा बैंक 12 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने तक के टेन्योर पर 7.25% ब्याज की सुविधा ऑफर कर रहा है। इन तीनों टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा नहीं मिलती।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें चेक करें 

  • 7 से लेकर 29 दिन- 3.50%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 4.25%
  • 46 दिन से लेकर 3 महीने तक- 4.50%
  • 3 महीने 1 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.25%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 12 महीने तक- 6.25%
  • 12 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने तक- 7.25%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने तक- 7.75%
  • 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक- 7.50%
  • 36 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने तक- 7%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक- 6.50%

यहाँ देखें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews