Hindi News

इन 3 बैंकों ने किया बल्क FD के ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू, जानें कहाँ मिलेगा कितना रिटर्न?

Published:
मई में कई बैंकों ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस सूची में शामिल एक बैंक 7% तक इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। नए रेट प्रभावी हो चुके हैं। 
इन 3 बैंकों ने किया बल्क FD के ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू, जानें कहाँ मिलेगा कितना रिटर्न?

AI Generated Image

कई बैंकों ने बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का का केनरा बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर का बंधन बैंक भी शामिल है। नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। 3 करोड़ रुपये से अधिक के एफडी को बल्क डिपॉजिट माना जाता है। कई बैंक इस पर मैच्योरिटी से पहले विड्रॉल की सुविधा भी देते हैं। इंटरेस्ट रेट एफडी अमाउंट और टेन्योर पर निर्भर करता है।

सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करके ब्याज दरें जानने की सलाह दी जाती है। बैंक ऑफ़ बड़ोदा और बंधन बैंक में 12 मई से एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू किए हैं। केनरा बैंक ने 5 मई को ही नई  ब्याज दरें प्रभावी कर दी थी।

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बैंक ऑफ़ बड़ोदा बदलाव के बाद 3 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के एफडी पर 3.50% से लेकर 6.10% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 5 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर बैंक न्यूनतम 3.50% और अधिकतम 6.10% ब्याज दे रहा है।

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

बंधन बैंक

बंधन बैंक ने भी मंगलवार को 3 करोड़ रुपये से अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी है। 3 करोड़ रुपये से लेकर लेकर 25 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर बैंक 3% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 12 महीने और 12 महीने 1 दिन से लेकर 3 महीने से कम के टेन्योर पर मिल रहा है। 25 करोड़ से लेकर 50 करोड़ रुपये इससे अधिक का निवेश करने पर 7.50% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

केनरा बैंक

केनरा बैंक 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर 3% से लेकर 6.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 10 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक का निवेश करने पर 3.50% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफ दे रहा है। 25 करोड़ रुपये लेकर 100 करोड़ रुपये से अधिक तक के एफडी के लिए अधिकतम ब्याज दर 7% ही है।

सबसे ज्यादा रिटर्न 1 साल के टेन्योर पर मिल रहा है। बल्क ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर बैंक कॉलेबल डिपॉजिट ऑप्शन चुनने पर 4.95% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें तीन टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं- 1111 दिन, 2222 दिन और 3333 दिन। वहीं यदि कोई व्यक्ति नॉन कॉलेबल डिपॉजिट का ऑप्शन चुनता है, तो उसे 5% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक ब्याज दरें 

(Disclaimer: यह आलेख विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज एफडी, शेयर मार्केट, किसी स्कीम इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews