Hindi News

मई में ये 6 बैंक 5 साल के FD पर दे रहे हैं 7% से ज्यादा ब्याज, यहाँ देखें लिस्ट

Published:
कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इस सूची में 6 स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त रिटर्न भी मिल रहा है। 
मई में ये 6 बैंक 5 साल के FD पर दे रहे हैं 7% से ज्यादा ब्याज, यहाँ देखें लिस्ट

AI Generated Image

कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट को बचत और निवेश के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानते हैं। इस पर बैंक ब्याज (FD Rates) भी ऑफर करते हैं। हालांकि इंटरेस्ट रेट टेन्योर पर निर्भर करता है। मई में भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव का सिलसिला जारी है। ऐसे कई बैंक है जो 5 साल तक के लॉंग टर्म डिपॉजिट पर 7% या अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

इस लिस्ट में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसीलिए ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर पर 4% से लेकर 7.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 5 साल के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.05% ब्याज ऑफर कर रहा है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 11 अप्रैल 2026 में एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर 3।50% से लेकर 7.77% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 5 साल यानी 1825 दिन के टेन्योर पर 7.77%  रिटर्न बैंक दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को इस पर अतिरिक्त ब्याज की सुविधा नहीं मिलती।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। बैंक 5 साल के एफडी पर 7.20% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 7.70 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 24 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट रेट 7.45 प्रतिशत है।

लिस्ट में ये बैंक भी शामिल 

  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7% ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। 60 साल और इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 7.50 है।
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 मई को फिक्स डिपाजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू की हैं। संशोधन के बाद 5 साल के टेन्योर बैंक सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज ऑफर कर रहा है।
  • इस लिस्ट में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल के टेन्योर पर 7.25% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। 23 अप्रैल को दरों में बदलाव किया गया था। वहीं सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.75% है।

(Disclaimer: यह आलेख विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज एफडी, किसी स्कीम, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews