एचडीएफसी बैंक और केनरा बैंक देश दो बड़े बैंकों ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। किसी ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में कटौती की है, तो किसी ने इजाफा किया है। HDFC बैंक ने नई एमसीएलआर दरें 7 मई को ही लागू कर दी हैं। वहीं पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक नई दरें 12 मई 2026 से प्रभावी करने वाला है।
एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है, जो बैंक लोन पर वसूलते हैं। इसके आधार पर ही वित्तीय संस्थान लोन पर ब्याज की न्यूनतम सीमा को निर्धारित करते हैं। रेपो रेट, अर्थव्यवस्था और अन्य वित्तीय कारकों को देखते हुए बैंक इसमें समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। जिसका सीधा असर उधारकर्ताओं पर पड़ता है।
HDFC बैंक नई MCLR दरें
बैंक देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक में शॉर्ट टर्म टेन्योर के लिए एमसीएलआर में कटौती का ऐलान किया है। 3 साल के टेन्योर के लिए दरों में 0.05% की वृद्धि की गई है। पहले जहां ओवरनाइट एमसीएलआर 8.10% होता था, अब उसे घटाकर 8.05% कर दिया गया है। 1 महीने के लिएएमसीएलआर 8.10% से घटकर 8.05% हो चुका है।
3 महीने के लिए दरें घटकर 8.15% और 6 महीने के लिए दरें 8.35% से घटकर 8.30% हो चुकी हैं। 1 साल और 2 साल के टेन्योर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 3 वर्ष के लिए पहले जहां एमसीए 8.55% था, उसे बढ़ाकर 8.60% कर दिया गया है। मौजूदा बेस रेट 8.80% है। वहीं BPLR 17.30% प्रतिवर्ष पर बरकरार है।
केनरा बैंक ब्याज दरें
केनरा बैंक सभी टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 0.05% की बढ़ोत्तरी की है। ओवरनाइट एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.85% से बढ़ाकर 7.90% कर दिया गया है। एक महीने के लिए दरें 7.90% से बढ़कर 7.95% हो चुकी हैं। 3 महीने के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.20% हो चुका है। 6 महीने के लिए रेट्स बढ़कर 8.55%, 1 वर्ष के लिए 8.75% और 2 साल के लिए 9% हो चुके हैं। 3 साल के लिए दरों को 9% से बढ़ाकर 9.05% कर दिया गया है।






