अगस्त में इन 4 लघु वित्त बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा 8% से ज्यादा रिटर्न, देखें लिस्ट 

कई स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने अगस्त में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सभी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें कहाँ कितना रिटर्न मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

अगस्त में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब तक कई बैंकों ने एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट (FD Rates) लागू कर दिए हैं। इस लिस्ट में चार स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 25 से 50 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। 7 दिन से 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि सभी बैंक अलग-अलग वित्तीय कारकों को ध्यान में रखते हुए इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 6 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू की है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है, इसमें 181 दिन से लेकर 270 दिन, 271 से लेकर 366 दिन, 367 दिन से लेकर 2 साल तक के साथ-साथ 5 साल से अधिक और 10 तक का मैच्योरिटी स्लैब शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8.30% है। ग्राहक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ब्याज दरें चेक कर सकते हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस बैंक ने 15 अगस्त से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू की है। सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। 30 महीने के टेन्योर पर बैंक 8.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ  नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.25% है। 5 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% इंटरेस्ट मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक 

इस बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें 19 अगस्त से लागू की है। सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.75% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। इंटरेस्ट रेट कम से कम 3.75% और अधिकतम 7.75% है।

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 17 अगस्त से लागू की है। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 2.75% से लेकर 8% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 8.50% है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 800 दिन के टेन्योर पर दे रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews