अक्टूबर में इन 4 प्राइवेट बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न?

कई बैंक अक्टूबर में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं। इस लिस्ट फेडरल बैंक, डीसीबी बैंक इत्यादि शामिल हैं। आइए जानें अब कहाँ कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में अक्सर बैंक बदलाव करते रहते हैं। कभी इजाफा तो कभी कटौती करते रहते हैं। अक्टूबर महीने में भी कई प्राइवेट, सरकारी और स्मॉल फाइनेंस बैंक इंटरेस्ट रेट में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में फेडरल बैंक, डीसीबी बैंक, साउथ इंडियन बैंक और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक शामिल हैं। सभी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर भी ऑफर कर रहे हैं।

फेडरल बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 17 अक्टूबर को एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.70% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.20% ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 999 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। एक साल के मैच्योरिटी स्लैब पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और सीनियर सिटीजंस को 6.75% ब्याज मिल रहा है।

डीसीबी बैंक ब्याज दरें 

यह निजी बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 7.20% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 60 वर्ष या इससे अधिक से लेकर 70 वर्ष तक आयुवर्ग के लोगों को 4% से लेकर 7.70% तक ब्याज मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस को अधिकतम 7.75% रिटर्न मिल रहा है। नए इंटरेस्ट रेट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक

इस प्राइवेट बैंक ने डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 4 अक्टूबर से लागू कर दिए हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 4% से लेकर 6.90% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7.30% तक ब्याज मिल रहा है। सबसे अधिक इंटरेस्ट 400 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर ऑफर कर रहा है। ब्याज दरों को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  विजिट कर सकते हैं।

साउथ इंडियन बैंक

साउथ इंडियन बैंक ने भी अक्टूबर में डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट्स के लिए नई दरें प्रभावी कर दी हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर बैंक 2.90% से लेकर 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 3.40% से लेकर 7.25% है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न मिलने वाला है। ब्याज दरें ऑफिशियल वेबसाइट  पर चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews