अगस्त में इन 9 सरकारी बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें अब कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

अगस्त में कई पब्लिक सेक्टर बैंक एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं। सभी वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न दे रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को बचत और निवेश के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। कई लोग इसके जरिए पैसे जमा करते हैं। सरकारी और प्राइवेट दोनों तरीके के बैंक एफडी योजनाएं ऑफर करते हैं। अगस्त महीने में कई बैंक सावधि जमा के इंटरेस्ट रेट में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में पंजाब नेशनल बैंक, PSB, बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और इंडियन बैंक भी शामिल हैं।

पंजाब नेशनल बैंक ने 1 अगस्त को ही फिक्स्ड डिपाजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया था। वर्तमान में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर 3.25 प्रतिशत से लेकर 6.60% तक ब्याज बैंक सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0. 75% एक्स्ट्रा रिटर्न भी ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया 

बैंक ऑफ़ इंडिया ने 4 अगस्त को फिक्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था। 3 करोड़ रुपये के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% तक ब्याज मिल रहा है।  सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 777 दिन के एफडी पर ऑफर कर रहा है। कस्टमर्स 7 दिन लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

केनरा बैंक 

केनरा बैंक में देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है। 7 अगस्त से एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू हैं।  सामान्य नागरिकों को बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर कम से कम 3.25% और अधिकतम 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 180 दिन या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक अपने 444 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर ऑफर कर रहा है।

पीएसबी की नई ब्याज दरें 

पंजाब एंड सिंध देश के सबसे पुराने बैंकों की गिनती में शामिल है। बैंक ने टेन्योर पर कम रिटर्न देने का ऐलान किया है। नए रेट 18 अगस्त से लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर कम से कम तीन प्रतिशत और अधिकतम 6.80% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज भी बैंक ऑफर कर रहा है।

लिस्ट में ये बैंक भी शामिल 

  • यूको बैंक के  नए इंटरेस्ट रेट 26 अगस्त से ही लागू हैं। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 2.90% से लेकर 6.60% है। सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है।
  • इंडियन बैंक कीने 1 अगस्त से फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। सामान्य नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 2.80 प्रतिशत और अधिकतम 6.70% है।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने 10 अगस्त को फिक्स डिपाजिट के इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया था। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 3.50% और अधिकतम 6.75% ब्याज मिल रहा है।
  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 14 अगस्त से लागू किए हैं। 7 दिन से लेकर 3 साल या इससे अधिक के टेन्योर पर कम से कम 3.50 प्रतिशत और अधिकतम 6.75% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। निवेश की न्यूनतम सीमा 1 लाख रुपये है।
  • यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 20 अगस्त को फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। जिसके बाद 7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी पर 3.50% से लेकर 6.60% तक रिटर्न मिल रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews