कई लोग फेस्टिव सीजन में निवेश करना पसंद करना है। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Rates) इनवेस्टमेंट के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। सुरक्षा के साथ-साथ बैंक निश्चित रिटर्न की गारंटी देते हैं। समय-समय पर इंटरेस्ट मिलता रहता है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब का ऑप्शन कस्टमर चुन सकते हैं। टैक्स सेवर एफडी पर इनकम टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। शेयर बाजार या म्युचुअल फंड की तरह इसमें जोखिम भी काफी कम होता है।
सितंबर में कई बैंक एफडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन कर चुके हैं। इस लिस्ट में कई पब्लिक सेक्टर बैंक शामिल हैं। अगले महीने आरबीआई एमपीसी बैठक में रेपो रेट में उतार-चढ़ाव का फैसला ले सकता है। जिसका असर एफडी ब्याज दरों पर भी होगा। आइए जानें किन बैंकों ने इससे पहले इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है और कितना रिटर्न ऑफर कर रहे हैं?
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक नर सितंबर में फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 390 दिन के एफडी पर मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस अधिक ब्याज भी ऑफर कर रहा है, उनके लिए इंटरेस्ट रेट कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.10% है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने 10 सितंबर को फिक्स डिपाजिट के लिए नए इंटरेस्ट पर लागू किए थे। कई टेन्योर 10 से 25 बीपीएस तक की कटौती की गई थी। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.50% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है
इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक ने भो सितंबर में अपने ग्राहकों को झटका दिया है। 15 सितंबर को नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए गए हैं। वर्तमान में 7 दिन से लेकर 3 साल या इससे अधिक का टेन्योर चुनने पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.70% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ़ बड़ोदा भी इस लिस्ट में शामिल है। बीओबी वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है।





